पति बोला : पत्नी का सुसर से अवैध संबंध, पत्नी ने भी लगाया यह आरोप ...जानिए
पूर्वी चंपारण के एक युवक ने अपनी पत्नी व पिता के बीच अवैध संबंध का आरोप लगाया। दूसरी ओर पत्नी ने भी पति पर अय्याश होने का आरोप लगाया। मामला अब पुलिस के पास है।
पटना [वेब डेस्क]। पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी पर पिता के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाया है। पति की मानें तो पत्नी ने उसे रास्ते से हटाने के लिए पिता के साथ मिलकर साजिश रची है। दूसरी ओर पत्नी ने पति को अय्याश बताया है। मोतिहारी स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में एक युवक ने इस बाबत आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
युवक ने अपने पिता और शिक्षिका पत्नी के अवैध संबंधों का सनसनीखेज खुलासा करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उसके अनुसार उसकी पत्नी बस कहने भर को पत्नी है। उसका नाजायज संबंध सुसर से है।
पति के मुताबिक शादी के बाद से ही वह ससुर के साथ हमबिस्तर होती है। यहां तक कि जो बच्चे हुए हैं, वे भी ससुर के ही हैं। इसकी पुष्टि के लिए डीएनए टेस्ट कराई जा सकती है।
युवक ने जिलाधिकारी को दिए आवेदन में कहा है कि उसके पिता का उसकी पत्नी से 20 वर्षों से अवैध सम्बन्ध हैं। शुरुआत में विरोध किया तो पिता ने मार-पीट कर घर से ही भगा दिया। पत्नी भी पिता को ही तरजीह देती है।
युवक के अनुसार अब उसकी पत्नी ने ससुर के साथ मिलकर उसकी हत्या का प्लान बना लिया युवक ने एसपी से भी अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। उसे आशंका है कि खाने में जहर मिला कर उसकी हत्या की जा सकती है।
दूसरी ओर उसकी पत्नी ने तमाम आरोपों को निराधार करार दिया है। उसने बताया कि उसका पति अक्सर मारपीट व गाली-गलौज करता है। वह खुद अय्याश है व कई औरतों के साथ उसके अवैध संबंध हैं। पत्नी कहती ह कि पति उससे रुपए लेने के लिए झूठे आरोप लगता रहता है।