पटना के होटलों-रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा की अनदेखी, एक ही फ्रिज में मिले वेज-नॉनवेज; बासी खाना नष्ट
पटना के होटलों और रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया गया। निरीक्षण में एक ही फ्रिज में शाकाहारी-मांसाहारी ...और पढ़ें

एक ही फ्रिज में मिले वेज-नॉनवेज
HighLights
होटलों-रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाई गई।
एक ही फ्रिज में शाकाहारी-मांसाहारी खाद्य पदार्थ मिले।
बासी भोजन नष्ट किया गया, नमूने जांच को भेजे।
जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी के होटलों व रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई है। गुरुवार को खाद्य संरक्षा विभाग की टीमों ने अलग-अलग इलाकों में स्थित होटलों, कैफे और रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया।
जांच में एक ही फ्रिज में शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थ रखे मिले। कई प्रतिष्ठानों में रसोई की साफ-सफाई, खाद्य सामग्री के सुरक्षित भंडारण और जरूरी दस्तावेजों में भी कमियां पाई गईं।
खाद्य सामग्री के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे
वाल्मी फुलवारीशरीफ स्थित होटल द रायल बिहार से आलू दम, येलो ग्रेवी, दाल मखनी, मैंगों जूस नष्ट कराया गया, जिसकी कीमत 2774 रुपये बताई गई। विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य सामग्री के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।
खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने 29 अक्टूबर को शहर के इस दौरान खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, भंडारण व्यवस्था, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा संबंधी दस्तावेजों की जांच की गई।
एक ही फ्रिज में शाकाहारी-मांसाहारी खाद्य पदार्थ
अनीसाबाद स्थित होटल पाटलिपुत्र कांटिनेंटल में शाकाहारी-मांसाहारी खाद्य पदार्थ एक ही फ्रिज में रखे मिले। इसे खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन माना गया। एम्स गोलंबर स्थित कैफे 7 गार्डन (प्राइड विहार स्नैक्स) में चना दाल और हल्दी पाउडर के नमूने लिए गए।
यहां लाइसेंस, पानी की जांच रिपोर्ट, कीट नियंत्रण संबंधी दस्तावेज और कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं मिले। कुर्जी स्थित द आर्च रेस्टोरेंट की रसोई में सफाई, ड्रेनेज और खाद्य भंडारण की व्यवस्था में कमियां मिलीं। यहां भी शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थ एक साथ रखे गए थे।
14 दिनों में कमियां दूर करने का नोटिस
बोरिंग रोड स्थित मेसर्स घरौंदा में नमकीन, पानी पूरी पैलेट, नारियल पाउडर और एवरेस्ट सांभर मसाला जब्त कर नष्ट किया गया। प्रतिष्ठान को 14 दिनों में कमियां दूर करने का नोटिस दिया गया। होटल जी डायमंड और गणपति फूड प्लाजा को साफ-सफाई बेहतर रखने का निर्देश दिया गया।
