Move to Jagran APP

50 सरकारी संस्थाओं पर 25 करोड़ का होल्डिंग टैक्स बकाया, कॉलेज-स्कूल सबसे अधिक दोषी, देखें सूची

कई वर्षों से होल्डिंग टैक्स की राशि अदा नहीं करने वाले 50 सरकारी प्रतिष्ठानों को नगर निगम ने नोटिस भेजा है। इनमें सबसे अधिक अजीमाबाद अंचल क्षेत्र में बनी सरकारी संपत्ति है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sun, 02 Feb 2020 03:32 PM (IST)Updated: Sun, 02 Feb 2020 03:32 PM (IST)
50 सरकारी संस्थाओं पर 25 करोड़ का होल्डिंग टैक्स बकाया, कॉलेज-स्कूल सबसे अधिक दोषी, देखें सूची

पटना, जेएनएन। सालों से होल्डिंग टैक्स की राशि अदा नहीं करने वाले राजधानी के सरकारी प्रतिष्ठानों को नगर निगम ने नोटिस भेजा है। इनकी संख्या 50 है। नोटिक में सबसे अधिक अजीमाबाद अंचल क्षेत्र में बनी सरकारी संपत्ति है। नगर निगम ने बकाया राशि का भुगतान करने के लिए 15 दिन की मोहलत दी गई है। निर्धारित अवधि में अगर भुगतान नहीं हुआ तो निगम कोर्ट से संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई करेगा। मोटे बकायेदारों में पटना सिविल कोर्ट, एसडीओ पटना समेत अधिकांश सरकारी शैक्षणिक संस्थान हैं।

loksabha election banner

आमदनी में कमी को ले मेयर ने लिखा था पत्र

हाल में मेयर सीता साहू ने पटना नगर निगम की आमदनी में कमी को लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग मंत्री को पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने बड़े बकायेदारों से रुपये वसूलने में सहयोग की मांग की थी। इसके बाद बकायेदारों की सूची तैयार की गई, जिसमें सबसे ज्यादा सरकारी प्रतिष्ठानों शामिल थे। उन संस्थानों के प्रमुख को नोटिस भेजकर 15 दिन में राशि का भुगतान करने को कहा गया। नोटिस में उन्हें बताया गया कि वे इस राशि का भुगतान किसी भी अंचल कार्यालय, मौर्यालोक स्थित निगम मुख्यालय या वार्ड के टैक्स कलेक्टर अथवा निगम की वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं। इससे संबंधित जानकारी के लिए टॉल फ्री नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं। अजीमाबाद अंचल के 18, बांकीपुर के 10, पाटलिपुत्र के नौ, नूतन राजधानी के सात और कंकड़बाग के छह सरकारी प्रतिष्ठानों पर भारी बकाया है। पटना सिटी अंचल में बड़े बकायेदार नहीं हैं।

टॉप 10 की सूची

अजीमाबाद अंचल के भवन - बकाया

एनएमसीएच अधीक्षक - 2,28,393

अधीक्षक, राज्य स्वास्थ्य भंडार - 6,28,757

अधीक्षक, एलएचवी स्कूल - 2,22,860

उपायुक्त, संयुक्त खाद्य एवं औषधि लेबोरेटरी - 5,68,071

एसडीओ, पटना - 69,196

अधीक्षक, बिहार राज्य सचिवालय एवं मुद्रालय - 20,593

कार्यपालक अभियंता, पटना सिटी पथ प्रमंडल - 1,56,650

प्राचार्य, एफएनएस अकादमी हाईस्कूल - 6,92,401

प्राचार्य, सरकारी उर्दू मिडिल स्कूल- 13,63,936

प्राचार्य, सरकारी गल्र्स स्कूल - 2,39,445

प्राचार्य, मिडिल स्कूल, मिरदाहा टोली, पटना सिटी - 14,74,469

प्राचार्य, बीएनआर ट्रेनिंग कॉलेज, गुलजारबाग - 4,47,323

सहायक आयुक्त उत्पाद, बैरक व मालखाना - 6,45,649

सिविल कोर्ट - 12,22,316

राजकीय अनुसूचित जाति कन्या हाईस्कूल - 19,02,669

सचिव एचएम कॉलेज, गांधी आर्या कन्या स्कूल - 8,47,988

एसडीओ टेलीफोन, बीएसएनएल, पटना सिटी - 2,02,893

गुरु गोविंद सिंह अस्पताल - 35,65,652

कंकड़बाग अंचल

कुम्हरार पार्क - 69,05,213

पोस्ट ऑफिस लोहिया नगर - 2,94,966

एलपी शाही कॉलेज - 7,49,092

आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी - 21,10,853

निफ्ट - 16,31,231

प्राचार्य, टीपीएस कॉलेज - 45,531

बांकीपुर अंचल

सीडीए बिल्डिंग - 19,90,592

एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर - 1,25,751

प्राचार्य, राजकीय ब्लाइंड स्कूल - 2,82,232

विक्टोरिया जुबली क्लब - 1,17,187

अधीक्षक, जीडब्ल्यू हॉस्टल - 15,23,150

प्रधानाध्यापक, हरिजन औद्योगिक विद्यालय - 5,01,080

अंजुमन इस्लामिया हॉल - 49,75,592

संत जोसफ कॉन्वेंट हाईस्कूल - 1,13,49,994

बिहार स्टेट हस्तकर्घा बुनकर सहयोग संघ लि. - 46,78,087

प्राथमिक शिक्षक संघ महाविद्यालय - 24,01,618

नूतन राजधानी अंचल

प्राचार्य, अनुग्रह नारायण सिंह - 8,16,77,807

निदेशक, इंस्टीट्यूट ऑफ एनिमल हेल्थ एंड प्रोडक्शन कैंपस - 14,73,540

डिपो मैनेजर, एफसीआइ - 41,42,331

कार्यपालक अभियंता, केंद्रीय भवन प्रमंडल भवन निर्माण - 2,13,14,097

निदेशक, संजय गांधी जैविक उद्यान - 3,28,98,944

कार्यपालक अभियंता, पुनपुन बाढ़ बचाव प्रमंडल - 12,47,912

निदेशक, बिहार कृषि प्रबंधन व विस्तारण प्रशिक्षण केंद्र बामेती - 14,82,609

पाटलिपुत्र

प्राचार्य, केबी सहाय हाईस्कूल - 6,07,804

प्राचार्य, बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय - 15,83,391

प्राचार्य, बालक उच्च विद्यालय - 17,58,983

प्राचार्य, बांकीपुर गल्र्स हाईस्कूल - 49,59,335

एरिया मैनेजर, एफसीआइ - 4,03,770

जेडी वीमेंस कॉलेज - 47,60,626

संत जेवियर्स स्कूल - 2,01,53,006

पटना पॉलसन प्रा. लि. - 36,74,671

प्रिंसिपल कमीश्नर सह स्टेट ऑफिसर, केंद्रीय राजस्व कॉलोनी, सी.जीएसटी सीएक्स - 2,21,00,713


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.