Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार के लिए ऐतिहासिक पल, 5 साल का सूखा खत्‍म करके भारतीय टीम को चैंपियन बनाने उतरा ये जांबाज क्रिकेटर

    By Jagran NewsEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sun, 17 Sep 2023 04:25 PM (IST)

    भारत-श्रीलंका के बीच आज एशिया कप का फाइनल मैच खेला जा रहा है। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इससे पहले भारत और श्रीलंका एशिया कप के फाइनल में सात बार आमने-सामने हो चुकी है। वहीं यह मुकाबला बिहार के लिए भी फाइनल होने वाला है क्योंकि राज्य से पांच साल बाद कोई खिलाड़ी खेल रहा है।

    Hero Image
    5 साल का सूखा खत्‍म करके भारतीय टीम को चैंपियन बनाने उतरा ये जांबाज क्रिकेटर

    जागरण डिजिटल डेस्क, पटना। भारत और श्रीलंका के बीच आज एशिया कप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। यह आठवां मौका है जब दोनों टीमें फाइनल मुकाबले में आमने-सामने हो रही है।

    वहीं, बिहार के लिए भी यह खास फाइनल होने वाला है क्योंकि राज्य का कोई खिलाड़ी पांच साल बाद एशिया कप का निर्णायक मुकाबला खेल रहा हो।

    2018 में धोनी ने खेला था एशिया कप का आखिरी फाइनल  

    पिछली बार बिहार के लिए साल 2018 में महेंद्र सिंह धोनी ने एशिया कप का फाइनल मुकाबला खेला था। उस मैच में धोनी ने बांग्लादेश के खिलाफ 36 रन की जुझारू पारी खेली थी। भारत ने बांग्लादेश को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज भारत और श्रीलंका के बीच हो रहे फाइनल मैच में बिहार की ओर से ईशान किशन प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। ईशान किशन का हालिया फॉर्म शानदार रहा है। एशिया कप में भी उनका बल्ला जमकर गरजा है। पाकिस्तान के खिलाफ ईशान ने जो पारी खेली थी वो तो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक थी।

    पाक के खिलाफ किशन ने खेली थी शानदार पारी 

    बता दें कि एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ ईशान किशन ने 81 गेंदों में 9 चौके और दो छक्‍के की मदद से शानदार 82 रन बनाए थे। वो भी उस वक्त जब टीम इंडिया की नैय्या डगमगा हुई थी। हालांकि,वो मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।

    लगातार अच्छे प्रदर्शन के चलते ईशान किशन टीम में बरकरार हैं। आज वो भारतीय क्रिकेट टीम के लिए मीडिल ऑर्डर की जान बन चुके हैं। 

    12 रन पर श्रीलंका की आधी टीम लौटी पैवेलियन 

    भारत-श्रीलंका के बीच खेले जा रहे फाइनल मैच में भारतीय गेंदबाजी का दबदबा देखने को मिल रहा है। भारतीय तेज गेंदबाज पहले ओवर से ही कहर बरपा रहे हैं।

    सिर्फ 12 रन पर श्रीलंका की आधी टीम पैवेलियन लौट चुकी है। मो. सिराज ने घातक गेंदबाजी करते हुए एक ही ओवर में चार विकेट झटके हैं। 

    यह भी पढ़ें: 16 साल पहले आज ही के दिन महेंद्र सिंह धोनी ने की थी कप्‍तानी की शुरुआत, पाकिस्‍तान को चटाई थी धूल