गांधी सेतु पर चार वाहन खराब, लगा भीषण जाम- बड़ी संख्या में पुलिस बल करना पड़ा तैनात
लॉकडाउन में नियमों का क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने व अन्य कारणों की वजह से शुक्रवार को महात्मा गांधी सेतु पर सुबह से ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
पटना सिटी। लॉकडाउन में नियमों का क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने व अन्य कारणों की वजह से शुक्रवार को महात्मा गांधी सेतु पर सुबह से ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। एएसपी मनीष कुमार, अनुमंडलाधिकारी राजेश रौशन, आलमगंज थानाध्यक्ष सुधीर कुमार, अगमकुआं थानाध्यक्ष अभिजित कुमार, सुल्तानगंज थानाध्यक्ष गुलाम सरवर भी सेतु पर घंटों मुस्तैद रहे। पूरे दिन गहमागहमी बनी रही।
नियमों का उल्लंखन करने पर कई वाहनों की हुई जांच
एएसपी ने बताया कि इस दौरान लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहनों की जांच की गयी। इसी बीच दोपहर में महात्मा गांधी सेतु के पूर्वी लेन पर एक के बाद एक चार वाहनों के खराब हो जाने से भीषण जाम लग गया। इस लेन पर राजधानी से वैशाली की ओर जाने और आने वाले सैकड़ों वाहनों की कतार लग गयी। वाहनों में सेतु पर लोग घंटों फंसे रहे।
बाइक व ऑल्टो की टक्कर के बाद वाहन हुआ खराब
गंगा थानाध्यक्ष राज कौशल ने बताया कि पूर्वी लेन पर बाइक व ऑल्टो के बीच हुई टक्कर के कारण वाहन खराब होकर रुक गया। एक भूसा लदा पिकअप वैन पंचर होकर रुक गया। एक अधिकारी का वाहन पंक्चर हो गया। एक टैंकर में खराबी होने से रुक गया। इन सभी वाहनों को बीच सड़क से हटाने और जाम को सामान्य करने में सुबह से लेकर शाम हो गया। वाहनों के ओवरटेक करने के बाद भी जाम की स्थिति गंभीर हो गई।
बताते चलें कि तीन थानों की पुलिस के साथ एएसपी व एसडीओ घटनास्थल पर पहुंचे थे। ऑल्टो के बीच हुई टक्कर के कारण वाहन खराब होकर रुक गया था, जिससे वाहनों के ओवरटेक करने के बाद भी जाम की स्थिति बनी रही। लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहनों की जांच की गयी। जिसमें जाम को सामान्य करने में सुबह से लेकर शाम तक का समय लग गया।