Move to Jagran APP

भीषण गर्मी से झुलस रहा बिहार, दिनभर कड़ी धूप, पटना का पारा 41 के पार

पूरे प्रदेश में गर्मी अपने चरम पर है। सुबह से ही मौसम की तल्खी, गर्म हवाओं के थपेड़े और सूरज की तीखी किरणें कहर बरपा रही हैं। अभी कुछ दिनों तक मौसम एेसा ही रहेगा।

By Kajal KumariEdited By: Published: Sat, 16 Jun 2018 10:07 AM (IST)Updated: Sat, 16 Jun 2018 10:39 PM (IST)
भीषण गर्मी से झुलस रहा बिहार, दिनभर कड़ी धूप, पटना का पारा 41 के पार
भीषण गर्मी से झुलस रहा बिहार, दिनभर कड़ी धूप, पटना का पारा 41 के पार

पटना [जेएनएन]। बिहार में कड़ी धूप के साथ पछुआ हवा से आज सुबह भी गर्मी अपना कहर बरपा रही है। सुबह से ही गर्म हवाएं और सूरज की किरणों में तल्खी दिख रही है। शुक्रवार को भी राजधानी समेत पूरा सूबा दिनभर झुलसता रहा। गया 43.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। जबकि पटना का तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

loksabha election banner

मौसम विभाग की मानें तो कु्छ दिनों तक मौसम की तल्खी अभी बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून आने में अभी एक सप्ताह तक का समय लग सकता है। हालांकि राजधानी के आकाश में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं प्री-मानसून की छिटपुट बारिश भी हो सकती है। 

सुबह से ही दिखने लगे गर्म तेवर  

शुक्रवार की सुबह से ही मौसम के तेवर तल्ख दिखने लगे। दिन चढऩे के साथ गर्मी बढ़ती गई। दोपहर बारह बजे लू की स्थिति बन गई। अपराह्न दो बजे तक तीखी धूप एवं गर्म हवा के कारण राजधानी की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।

पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी 

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ.शुभेंदु सेनगुप्ता का कहना है कि राज्य में पछुआ हवा चल रही है। पछुआ के कारण ही राजधानी समेत पूरा प्रदेश भीषण गर्मी से झुलस रहा है। राजस्थान से आने वाली गर्म हवा कहर बरपा रही है। राजधानी का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी की हवा में नमी मात्र 47 फीसद रिकॉर्ड की गई। 

 

गया सर्वाधिक गर्म 

गया शुक्रवार को राज्य सर्वाधिक गर्म स्थान रहा। गया में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गया की हवा में नमी की मात्रा 32 फीसद रिकार्ड की गई। भागलपुर में अधिकतम तापमान 39.6 एवं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूर्णिया में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.