विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BPSC NEWS : IAS हरजोत कौर बम्हरा को अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार, परमार रवि मनुभाई छुट्टी पर

Published: Wed, 16 Sep 2026 06:44 PM (IST)

भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हरजोत कौर बम्हरा को बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार ...और पढ़ें

बिहार लोक सेवा आयोग

बिहार लोक सेवा आयोग 

HighLights

  1. हरजोत कौर बम्हरा को BPSC अध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।

  2. वर्तमान अध्यक्ष परमार रवि मनुभाई 25 दिनों के उपार्जित अवकाश पर हैं।

  3. सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर अतिरिक्त जिम्मेदारी दी।

राज्य ब्यूरो, पटना। भारतीय प्रशासनिक सेवा की 1992 बैच की वरिष्ठ अधिकारी एवं राजस्व पर्षद की अध्यक्ष हरजोत कौर बम्हरा को बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह आयोग के मौजूदा अध्यक्ष परमार रवि मनुभाई की अनुपस्थिति के दौरान यह जिम्मेदारी संभालेंगी।

25 दिनों के अवकाश पर हैं आयोग अध्यक्ष

परमार रवि मनुभाई व्यक्तिगत कारणों से 25 दिनों के उपार्जित अवकाश पर गए हैं। उनकी अनुपस्थिति अवधि में आयोग के कामकाज को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए हरजोत कौर बम्हरा को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

हरजोत कौर बम्हरा वर्तमान में राजस्व पर्षद की अध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के बाद वह अवकाश अवधि तक BPSC अध्यक्ष की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालेंगी।

आयोग के कामकाज पर रहेगी जिम्मेदारी

BPSC राज्य में विभिन्न सरकारी सेवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं और चयन प्रक्रिया का संचालन करता है। ऐसे में अध्यक्ष की अनुपस्थिति के दौरान आयोग के प्रशासनिक एवं नियमित कार्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब हरजोत कौर बम्हरा के पास होगी।

यह भी पढ़ें- कौन हैं IPS प्रीता वर्मा, जिन्हें मिली बिहार की कमान? DGP का प्रभार संभालते ही एक्शन; तय कीं 4 बड़ी प्राथमिकताएं