Move to Jagran APP

पटना में रहकर इलाज करा रहा हार्डकोर नक्सली सुबोध पकड़ा गया

हार्डकोर नक्सली सुबोध कुमार सिंह पिछले कई दिनों से पटना में रह कर अपना इलाज करवा रहा था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 May 2018 04:12 PM (IST)Updated: Sat, 26 May 2018 04:12 PM (IST)
पटना में रहकर इलाज करा रहा हार्डकोर नक्सली सुबोध पकड़ा गया
पटना में रहकर इलाज करा रहा हार्डकोर नक्सली सुबोध पकड़ा गया

पटना [जेएनएन]। हार्डकोर नक्सली सुबोध कुमार सिंह पिछले कई दिनों से पटना में रह कर अपना इलाज करवा रहा था। राजधानी पटना के कंकड़बाग मोहल्ले में इसने अपना ठिकाना बना रखा था। पहचान बदलकर हार्डकोर नक्सली ने भोजपुर कॉलोनी के रहने वाले शैलेंद्र कुमार द्विवेदी के मकान में किराए पर रह रहा था। झारखंड की पुलिस टीम लगातार इस नक्सली को ट्रेस करने में जुटी हुई थी। नक्सली सुबोध जहानाबाद जिले के सिकरिया गाव का रहने वाला है।

loksabha election banner

झारखंड पुलिस को बस इतना ही मालूम था कि वह पटना में रह कर अपना इलाज करवा रहा है। इस जानकारी के बाद से झारखंड की पुलिस उसे पकड़ने के लिए पटना के सीनियर एसएसपी मुन महाराज से संपर्क किया। इसके बाद पटना पुलिस के साथ मिलकर झारखंड पुलिस की टीम ने कंकड़बाग के भोजपुर कॉलोनी में छापेमारी की और हार्डकोर नक्सली सुबोध कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इस नक्सली को पकड़ने के लिए झारखंड के गढ़वा और लातेहार जिले से पुलिस टीम आई थी। दरअसल, 11 मई को झारखंड के चाइबासा के गोलतेरा इलाके में पुलिस की नक्सलियों के साथ भीड़ंत हुई थी। पुलिस की जबरदस्त जवाबी कार्रवाई के कारण नक्सली सुबोध कुमार सिंह उर्फ देवेन्द्र भागने लगा था। भागने के क्रम में ही वो पहाड़ से गिर गया था। गिरने के कारण उसके रिढ़ की हड्डी टूट गई थी।

गौर हो कि इससे पहले भी हार्डकोर नक्सली सुबोध पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है। अक्टूबर साल 2009 में विनीत विनायक पटना के एसएसपी थे और मनु महाराज पटना के सिटी एसपी। तभी गुप्त सूचना के आधार पर मनु महाराज ने अगमकुआ थाना के तहत छापेमारी की थी। नक्सली सुबोध को पकड़ा था। इसके निशानदेही पर पटना के राजीव नगर से एक गाड़ी में लोड भारी संख्या में विस्फोटक बरामद किया गया था। फिर इसी के निशानदेही पर राची में छापेमारी हुई थी। जहा से भारी संख्या में हथियार बरामद किए गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.