Move to Jagran APP

Har Ghar Tiranga: शहर से लेकर गांव तक हर तरफ नजर आ रहा राष्‍ट्रध्‍वज, तस्‍वीरों में देखिये अभियान

हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हो चुकी है। छात्र एनसीसी कैडेट युवा राजनेता समाजसेवी सभी तिरंगा लेकर निकल पड़े हैं। जहानाबाद में एक किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। राजधानी पटना में भी भव्‍य आयोजन हो रहा है।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 09:49 AM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 09:49 AM (IST)
Har Ghar Tiranga: शहर से लेकर गांव तक हर तरफ नजर आ रहा राष्‍ट्रध्‍वज, तस्‍वीरों में देखिये अभियान
सप्‍तमूर्ति के पास तिरंगा यात्रा में शामिल विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह पूर्व मंत्री नितिन नवीन। जागरण

पटना, जागरण टीम। आजादी के अमृत महोत्‍सव पर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हो गई है। इसके तहत शनिवार सुबह से जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। हर तरफ तिरंगा ही तिरंगा नजर आ रहा। देशभक्ति की भावना से लोग ओत-प्रोत हैं। राजधानी पटना से लेकर सभी जिलों में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। 

loksabha election banner

(अमृत महोत्सव पर एनसीसी की ओर से तिरंगा यात्रा में शामिल रोटरी क्लब ऑफ चाणक्य की अध्यक्ष मोनी त्रिपाठी एवं सदस्यगण।)

(तिरंगा यात्रा में शामिल एनसीसी कैडेट व अधिकारी।)

एक किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा

जहानाबाद शहर में शनिवार की सुबह एक किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में पूर्व सांसद अरुण कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता इंदु कश्यप समेत अन्य कई राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ता समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए। यह यात्रा डीएम आवास से निकलकर पाँच किमी दूर गांधी मैदान पहुंची। तिरंगा यात्रा का आयोजन रोटी क्लब की ओर से किया गया था, जिसमें युवाओं की संख्या सर्वाधिक थी।

(जहानाबाद में निकली भव्‍य तिरंगा यात्रा।)

(वीर कुंवर सिंह संस्थान की ओर से महात्मा गांधी नगर से अमृत महोत्सव पर तिरंगा यात्रा में शामिल डा.आर.एन सिंह एवं अन्य।)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.