Move to Jagran APP

Guru Nanak Jayanti: गुरुनानक जयंती पर निकली प्रभातफेरी पहुंची सोनार टोली

तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब परिसर से निकली प्रभात फेरी अशोक राजपथ मार्ग से झाउगंज चौक मच्छरहट्टा खाजेकलां होते गुरुद्वारा सोनार टोली पहुंची। प्रभात फेरी में शामिल सिख श्रद्धालुओं ने सोनार टोली गुरुद्वारा में नतमस्तक होने के बाद प्रथम गुरु नानक देव की जीवनी की कथा ध्यानपूर्वक सुनी।

By Shubh NpathakEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 06:39 AM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 06:39 AM (IST)
Guru Nanak Jayanti: गुरुनानक जयंती पर निकली प्रभातफेरी पहुंची सोनार टोली
तख्‍त श्रीहरिमंदिर से निकली प्रभातफेरी में शामिल पंज प्‍यारे। जागरण

पटना सिटी, जेएनएन। सिख पंथ के प्रथम गुरु नानक देव जी महाराज की 551 वीं जयंती को ले शुक्रवार की भोर पांच बजे तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब परिसर से निकली प्रभात फेरी अशोक राजपथ मार्ग से झाउगंज, चौक, मच्छरहट्टा, खाजेकलां होते गुरुद्वारा सोनार टोली पहुंची। प्रभात फेरी में शामिल सिख श्रद्धालुओं ने सोनार टोली गुरुद्वारा में नतमस्तक होने के बाद प्रथम गुरु नानक देव की जीवनी की कथा ध्यानपूर्वक सुनी।

loksabha election banner

अशोक राजपथ होते हुए वापस लौटी प्रभातफेरी

कथा-प्रवचन के बाद प्रभात फेरी सोनार टोली गुरुद्वारा से अशोक राजपथ मार्ग होते वापस तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब लौटी। इस दौरान झाउगंज, चौक, मच्छरहट्टा, खाजेकलां पर प्रभात फेरी का स्वागत किया गया। प्रभात फेरी में शामिल महिलाएं, बच्चे-बच्चियां एवं पुरुष शबद कीर्तन करते चल रहे थे। बोले सो निहाल, सत श्री अकाल.., राज करेगा खालसा, आकी रहे ना कोय... के नारों से अशोक राजपथ मार्ग गूंज रहा था।

कल निकलेगी बड़ी प्रभातफेरी, शामिल होंगे देश-विदेश के संगत

शनिवार को तख्त श्री हरिमंदिर साहिब से निकली बड़ी प्रभात फेरी अशोक राजपथ, चमडोरिया, पूरब दरवाजा, मोर्चा रोड, पटना साहिब स्टेशन, चौक शिकारपुर, श्री गुरु गोविंद सिंह पथ, चौक होते तख्त श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचेगी। बड़ी प्रभात फेरी में स्थानीय के अलावा देश-विदेश के संगत भी रहेंगे। रविवार को गुरु का बाग से दोपहर दो बजे नगर कीर्तन निकलेगी। जो शाम में तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब पहुंचेगी।

तख्‍त श्री हरिमंदिर में तीन दिवसीय अखंड पाठ कल से

उधर शनिवार को तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में तीन दिवसीय अखंड पाठ रखा जाएगा। अखंड पाठ की समाप्ति मुख्य समारोह के दिन होगा। अखंड पाठ के बाद सजे विशेष दीवान में शब्द कीर्तन, कथा-प्रवचन होगा। इसके बाद संगत पंगत में लंगर छकेंगे। जत्थेदार ज्ञानी रंजीत सिंह गौहर-ए-मस्कीन प्रथम गुरु नानक देव के जीवनी पर प्रकाश डालेंगे। इस बार कोरोना के कारण प्रकाश पर्व को सीमित तरीके से आयोजित करने की तैयारी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.