Move to Jagran APP

कांग्रेस MLA के काफिले से पिता की बंदूक बरामद, पहले भी लगा था ये आरोप

बिहार के एक कांग्रेस विधायक के काफिले से बंदूक बरामद की गई। इस सिलसिले में पुलिस ने विधायक के पिता व सुरक्षाकर्मी पर एफआइआर दर्ज की है। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

By Amit AlokEdited By: Published: Sun, 07 Oct 2018 10:37 AM (IST)Updated: Sun, 07 Oct 2018 10:30 PM (IST)
कांग्रेस MLA के काफिले से पिता की बंदूक बरामद, पहले भी लगा था ये आरोप

पटना [जेएनएन]। बिहार के बिक्रम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ सिंह के काफिले की गाड़ी से उनके पिता की दोनाली बंदूक बरामद की गई है। इस मामले में पुलिस ने विधायक के पिता व राजधानी के नामी डॉक्‍टर डॉ. उत्पलकांत सिंह एवं विधायक के सुरक्षाकर्मी पर एफआइआर दर्ज की है। विदित हो कि सिद्धार्थ सिंह पर दो साल पहले एक लड़की को भगाने का आरोप लगा था। हालांकि, उस मामले में बाद में लड़की ने बताया कि उसने विधायक के वाहन चालक पंकज से शादी कर ली है।

loksabha election banner

यह है मामला

जानकारी के अनुसार दुर्गा पूजा और दशहरे के मद्देनजर रात में एसएसपी मनु महाराज और बाइक पर सवार पुलिसकर्मी गश्त कर रहे थे। इस दौरान नौबतपुर में पुलिसकर्मी वाहन चेकिंग कर रहे थे। नौबतपुर से सोना जाने के दौरान विधायक सिद्धार्थ सिंह का काफिला गुजर रहा था। उनका एक वाहन आगे निकल गया, जबकि दूसरा जाम में फंस गया। जाम में फंसे वाहन को रोक पुलिस उसकी तलाशी लेने लगी।

इसी क्रम में विधायक के निजी सुरक्षाकर्मी भगवान कुमार को हथियार के साथ हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पता चला कि बरामद हथियार का लाइसेंस विधायक के पिता के नाम पर है। कानूनन किसी दूसरे के नाम से लाइसेंसी हथियार लेकर चलना गलत है।

थानाध्यक्ष केशव मजूमदार ने बताया कि निजी सुरक्षा कर्मी भगवान कुमार और लाइसेंस धारक डॉ. उत्पलकांत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पहले भी इस विवाद में फंस चुके विधायक

विदित हो कि विधायक पहले भी एक विवाद में फंस चुके थे। बीते जनवरी 2016 में बिक्रम के विधायक सिद्धार्थ सिंह पर एक लड़की को भगाने का आरोप लगा था। लड़की के पिता ने बेटी के अपहरण को लेकर विधायक को आरोपी बनाया था। हालांकि, बाद में लड़की ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर कहा था कि उसने विधायक के ड्राइवर पंकज से शादी की है। तब विधायक ने कहा था कि शादी के बाद पंकज ने उन्हें फोन किया था। उनके समझाने पर ही दोनों ने सरेंडर किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.