Move to Jagran APP

बिहार: दूल्हे का जूते वाला डांस देख चौंकी दुल्हन, सात फेरे लेने से ठीक पहले लड़की ने दिया झटका

एक जूता पैर तो दूसरा हाथ में लेकर अपनी ही शादी में दूल्हा नाचने लगा। नशे में टल्ली लड़के ने जमकर ठुमके लगाए। दूल्हे की ये हरकतें दुल्हन का अच्छी नहीं लगीं। उसने सात फेरे लेने से ही इनकार कर दिया। घटना वैशाली जिले की है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Mon, 16 May 2022 05:34 PM (IST)Updated: Mon, 16 May 2022 05:34 PM (IST)
बिहार: दूल्हे का जूते वाला डांस देख चौंकी दुल्हन, सात फेरे लेने से ठीक पहले लड़की ने दिया झटका
वैशाली में नशे की हालत में दूल्हे को देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। सांकेतिक तस्वीर।

संवाद सहयोगी, महुआ (वैशाली) : शराब पीकर एक दूल्हे को अपनी बरात में आना उस वक्त महंगा पड़ गया जब नशे की हालत में देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद लड़की के स्वजनों ने दूल्हे सहित उसके घर वालों को बंधक बना लिया। शादी में दी गई रकम को वापस लेने तक सभी को बंधक बनाकर रखा। लड़की की हिम्मत के साथ लिए गए फैसले की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। 

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार तिसीऔता थाना क्षेत्र के डभैच्छ से बरात महुआ थाना क्षेत्र के कदम चौक के निकट आई थी। बरात में लड़के के साथ उसके दोस्त एवं संगे-संबंधी भी नशे की हालत में झूम रहे थे। लड़की पक्ष के लोगों ने बरात में आए लोगों को नाश्ता कराया। बरात दरवाजे पर लगने के दौरान लड़के पक्ष के लोगों के नशे में होने की सूचना लड़की को मिल गई। लड़की के दरवाजे पर बरात पहुंची तो लड़के की हालत को देखकर ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली लड़की ने हिम्मत दिखाई और सात फेरे नहीं लेने का फैसला ले लिया। दुल्हन ने स्वजनों से स्पष्ट कहा कि जो लड़का शादी के लिए आया है, वह नशे के हालत में अपना जूता एक पैर में पहने हुए है तथा दूसरे पैर में बिना जूते के झूम रहा है। इससे मैं कतई शादी नहीं करूंगी। 

दूल्हे की स्थिति देख लड़की के घरवाले भी सोचने पर मजबूर हो गए तथा उन्होंने भी शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद लड़के एवं उसके घर के कई अन्य सदस्यों को लड़की पक्ष ने एक कमरे में बंधक बना लिया। लड़की वालों ने विवाह नहीं करने की बात करते हुए आयोजन में खर्च की गई रकम की वापसी की मांग की। करीब 12 घंटे के बाद लड़के के परिवार वालों ने शादी के पूर्व खर्च हुई रकम की वापसी की। इसके बाद लड़के एवं अन्य परिवार के सदस्यों को मुक्त किया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.