पटना, जेएनएन। बिहार के निवर्तमान राज्यपाल लालजी टंडन मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गए। उन्हें मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। रविवार को राज्यपाल लालजी टंडन को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भावभीनी विदाई दी। मुख्यमंत्री ने पटना एयरपोर्ट पर राज्यपाल लालजी टंडन को पुष्प गुच्छ भेंट किया। साथ ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
राज्यपाल लालजी टंडन ने अपनी भावभीनी विदाई पर मुख्यमंत्री सहित उपस्थित मंत्रियों एवं पदाधिकारियों को आभार व्यक्त किया। विदाई के समय पटना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, उद्योग मंत्री श्याम रजक आदि मौजूद रहे।
इसी तरह, राज्यपाल की विदाई के मौके पर श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा, विधि मंत्री नरेंद्र नारायण यादव, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद, गन्ना उद्योग मंत्री बीमा भारती, मुख्य सचिव दीपक कुमार, पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय, राज्यपाल के प्रधान सचिव विवेक कुमार सिंह, प्रधान सचिव मंत्रिमंडल समन्वय संजय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, पटना डीएम कुमार रवि, एसएसपी गरिमा मलिक ने भी राज्यपाल को पुष्प गुच्छ भेंट कर विदाई दी।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Posted By: Rajesh Thakur
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप