छठ को ले गंगा घाटों पर उमड़ी भीड़, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण
छठ के तीसरे दिन सायंकालीन अर्घ्य के दौरान राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने पटना के गंगा घाटों का निरीक्षण किया। उनके साथ उपमुख्यमंत्री भी थे।
पटना [जेएनएन]। सूर्योपासना के महापर्व छठ के तीसरे दिन गुरुवार की शाम में व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दे रहे हैं। दस दौरान बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के गंगा घाटों का मोटर बोट से निरीक्षण करने निकले हैं।
राज्यपाल व मुख्यमंत्री दानापुर के नासरीगंज गंगा घाट पर मोटर बोट पर सवार होकर गंगा में निकल पड़े हैं। उनके साथ उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी तथा मंत्री नंदकिशोर यादव भी हैं। राज्य के गृह सचिव, विकास आयुक्त तथा पुलिस महानिदेशक भी साथ चल रहे हैं। पटना की मेयर सीता साहू भी साथ में हैं।
बिहार के मुख्यमंत्री आवास पर भी छठ पर्व की धूम है। घाटों के निरीक्षण के पहले उन्होंन अपने घर पर बनाए गए अस्थाई घाट पर सायंकालीन अर्घ्य दिया। फिलहाल, वे नदी किनारे हो रहे छठ का जायजा ले रहे हैं। बीच-बीच में गंगा घाटों से लोगों का अभिवादन भी स्वीकार करते चल रहे हैं।