Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का ताजा भाव
पटना में 28 अक्टूबर 2026 को सोने के ताजा भाव जारी हो गए हैं, जिसमें 24 कैरेट सोना 14,250 रुपये ...और पढ़ें

अलग-अलग शुद्धता के सोने की कीमत में अंतर
HighLights
पटना में 28 अक्टूबर 2026 को सोने के भाव जारी।
24 कैरेट सोना 14,250 रुपये प्रति ग्राम बिका।
22, 18, 14 कैरेट सोने के खरीद-बिक्री भाव।
जागरण संवाददाता,पटना। Gold Rate Today: सोने की खरीदारी करने वालों के लिए 28 अक्टूबर 2026 का ताजा भाव सामने आया है। जारी रेट लिस्ट के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 14,250 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट और 18 कैरेट के सोने के आभूषणों के बिक्री भाव भी जारी किए गए हैं। अलग-अलग शुद्धता के सोने की कीमत में अंतर है।
24 कैरेट सोने का भाव
रेट लिस्ट के अनुसार, 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का भाव 14,250 रुपये प्रति ग्राम और 995 शुद्धता वाले सोने का भाव 14,180 रुपये प्रति ग्राम है। इस हिसाब से 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,500 रुपये बैठती है।
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड के रेट
22 कैरेट यानी 916 शुद्धता वाले सोने का बिक्री भाव 13,055 रुपये प्रति ग्राम है, जबकि खरीद भाव 12,660 रुपये प्रति ग्राम दर्ज है। वहीं, 18 कैरेट यानी 750 शुद्धता वाले सोने का बिक्री भाव 10,690 रुपये और खरीद भाव 10,365 रुपये प्रति ग्राम है।
14 कैरेट सोने की कीमत
14 कैरेट यानी 585 शुद्धता वाले सोने का बिक्री भाव 8,340 रुपये प्रति ग्राम है। इसका खरीद भाव 8,085 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें- Gold Rate Today: 24 कैरेट सोने का भाव 14170 रुपये प्रति ग्राम, 22K और 18K गोल्ड के रेट जारी
