Move to Jagran APP

बालिका गृह कांड: दरभंगा में भी सक्रिय था ब्रजेश ठाकुर, बसाना चाहता था साम्राज्य

दरभंगा में भी बालिका गृह का आरोपी ब्रजेश ठाकुर अपना काला साम्राज्य बसाना चाह रहा था। बताया गया कि ब्रजेश ठाकुर दरभंगा में एक भवन बनाना चाह रहा था।

By Kajal KumariEdited By: Published: Mon, 13 Aug 2018 01:44 PM (IST)Updated: Mon, 13 Aug 2018 04:50 PM (IST)
बालिका गृह कांड: दरभंगा में भी सक्रिय था ब्रजेश ठाकुर, बसाना चाहता था साम्राज्य
बालिका गृह कांड: दरभंगा में भी सक्रिय था ब्रजेश ठाकुर, बसाना चाहता था साम्राज्य

दरभंगा [जेएनएन]। मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड के मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर के काले कारनामे पर पर्दा डालने में जब जिले के एक पूर्व विधायक का नाम आया तो शागिर्दों की नींद उड़ गई है। कई ने संबंधित विभाग में आना-जाना छोड़ दिया है। सीबीआइ की सक्रियता के बाद उक्त लोगों का अचानक मोबाइल भी ऑफ हो गया है।

loksabha election banner

बताया गया कि ब्रजेश ठाकुर दरभंगा में एक भवन बनाना चाह रहा था। जहां से मिथिलांचल ही नहीं बल्कि, कोशी क्षेत्र में भी सरकारी राशि को चूना लगा सके। कई लोगों को भूमि देखने का जिम्मा दिया था।  प्रथम कड़ी में सैदनगर के पास भूमि देखा गया। लेकिन, ब्रजेश ने यह कह कर नकार दिया कि यहां प्रशासनिक इलाका काफी करीब है। इस काम को ब्रजेश की प्रतिद्वंद्वी टीम का एक खास शख्स कर रहा था।

ब्रजेश की पकड़ दुश्मन खेमे में भी थी। इसके बाद दरभंगा-मुजफ्फरपुर फोरलेन के मब्बी स्थित एक बड़े भूखंड को देखा गया। ब्रजेश ने पसंद किया। इसी भूखंड पर बनने वाले मकान में भिक्षु गृह शांति कुटीर के उद्घाटन  की बात कही गई। इस काम को पूरा में कई लोग लगे। स्थानीय लोगों के जिम्मे भूखंड दिलाने तो ब्रजेश स्वयं सक्षम परियोजना द्वारा संचालित भिक्षु गृह शांति कुटीर चलाने की योजना पास कराने में लगा।

उसकी संस्था को यह काम भी मिला। ब्रजेश ने किसी खास व्यक्ति के नाम से जमीन रजिस्ट्री कराई। ऐसा इसलिए किया गया था कि सभी भविष्य में सुरक्षित रहे। दूसरे के नाम से रजिस्ट्री कराई गई जमीन पर भवन निर्माण होना बाकी था। इसी बीच बालिका गृह कांड का भंडाफोड़ हो गया।

सरकार ने स्वीकृत योजना को रद कर दिया। बावजूद, ब्रजेश के लोग दरभंगा में सक्रिय हैं। कटहलवाड़ी मोहल्ले में एचआइवी, एड्स योजना पर काम चलता है। कागज पर गांवों स्वयं सहायता समूह का गठन कर सरकार को चूना लगाया। इसका कार्यालय भी कटहलवाड़ी में होने की चर्चा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.