विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मंगनी के बाद घरवालों ने तोड़ा रिश्ता, तो मंगेतर के साथ ही भाग निकली युवती; मसौढ़ी में दर्ज हुई FIR

Published: Tue, 17 Nov 2026 12:53 PM (IST)

मसौढ़ी में मंगनी टूटने के बाद एक युवती अपने मंगेतर के साथ भाग गई, जिसके बाद उसके दादा ने मंगेतर ...और पढ़ें

मंगेतर के साथ ही भाग निकली युवती (एआई जेनरेटेड तस्वी)

मंगेतर के साथ ही भाग निकली युवती (एआई जेनरेटेड तस्वी)

HighLights

  1. परिवार ने मंगनी तोड़ने के बाद युवती मंगेतर संग भागी।

  2. युवती के दादा ने मंगेतर गौरव कुमार पर FIR दर्ज कराई।

  3. मसौढ़ी पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

संवाद सहयोगी, मसौढ़ी। मंगनी के बाद स्वजनों द्वारा शादी करने से मना करने पर मंगेतर द्वारा शादी की नीयत से युवती को सोमवार को भगा ले जाने का एक मामला प्रकाश में आया है।

इस संबंध में लहसुना थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के दादा ने सोमवार की शाम नदी थाना के संबलपुर ग्रामवासी संजय साव के पुत्र गौरव कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

मामले की जांच कर रही पुलिस

इधर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। दर्ज कराई गई प्राथमिकी के मुताबिक चौबीस वर्षीया एक युवती की शादी उसके स्वजनों ने गौरव कुमार के साथ तय की थी और बीते 24 जुलाई को दोनों की मंगनी भी कर दी गई। लेकिन बाद में किसी कारण से युवती के स्वजनों ने गौरव से उसकी शादी करने से मना कर दिया।

इधर इसके बाद स्वजनों ने युवती को गौरव से मोबाइल पर बात करने से भी मना कर दिया।लेकिन मनाही के बाबजूद युवती गौरव से मोबाइल पर बात करती रही।इधर सोमवार की सुबह वह दुकान से सामान लाने के बहाने घर से निकली। लेकिन फिर वापस घर नहीं लौटी।

बाद में युवती के दादा ने गौरव कुमार पर शादी की नीयत से अपनी पोती को भगा ले जाने का आरोप लगा उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। इधर थानाध्यक्ष विक्रम कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- औरंगाबाद में घायल युवक की स्थिति बिगड़ने से भड़का आक्रोश, क्लीनिक फूंका; एंबुलेंस जलाई



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।