Move to Jagran APP

गिरिराज सिंह बोले- नीतीश ने पाला है प्रधानमंत्री बनने का सपना, इसी लिए तेजस्वी के साथ किया गठबंधन

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार को लगता है कि वह प्रधानमंत्री की दौड़ में आगे हैं इसी लिए तेजस्वी के साथ गठबंधन कर लिया है। नीतीश उन्हीं के साथ गए हैं जो मुख्यमंत्री को पलटू चाचा कहते थे।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Tue, 09 Aug 2022 04:49 PM (IST)Updated: Tue, 09 Aug 2022 04:49 PM (IST)
गिरिराज सिंह बोले- नीतीश ने पाला है प्रधानमंत्री बनने का सपना, इसी लिए तेजस्वी के साथ किया गठबंधन
जदयू नेता नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह। जागरण आर्काइव।

जागरण टीम, पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) टूट गया है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से अलग हो गया है। नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ हाथ मिला लिया है। टूट के बाद बीजेपी ने नीतीश कुमार पर सीधा हमला किया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार को बीजेपी ने हमेशा आगे बढ़ाया। साल 2020 के विधानसभा चुनाव में जदयू के विधायकों की संख्या 43 आई, तब भी बीजेपी ने नीतीश को मुख्यमंत्री बनाया। नीतीश कुमार को लगता है कि वह प्रधानमंत्री की दौड़ में आगे हैं, इसी लिए तेजस्वी के साथ गठबंधन कर लिया है। गिरिराज ने तेजस्वी यादव पर भी हमला किया। कहा कि नीतीश उन्हीं के साथ गए हैं जो मुख्यमंत्री को पलटू चाचा कहते थे। गिरिराज ने कहा कि जो तेजस्वी सीएम को कहते थे वह हम नहीं कहेंगे। गिरिराज सिंह ने कहा कि इस टूट के लिए सिर्फ स्वार्थ जिम्मेदार है. जेडीयू को तोड़ने के आरोप पर उन्होंने कहा कि बिहार में एक कहावत है कि ‘रोने का मन किया तो आंख में गरा खुट्टी'.।

loksabha election banner

भाजपा सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री अ​श्विनी चौबे ने भी नीतीश कुमार पर जुबानी हमला किया है। चौबे ने कहा कि जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है। देर शाम तक भाजपा के अन्य नेताओं के भी इस मुद्दे पर बयान आने की उम्मीद है। अभी बिहार भाजपा के नेता वेट एंड वाच की‍ स्थिति में हैं। नई सरकार के गठन के बाद ही बिहार भाजपा के नेता मीडिया के सामने आकर अपने पत्‍ते खोलेंगे। इन सब के बीच जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भी अपना बयान जारी किया। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि नये स्वरूप में नये गठबंधन के नेतृत्व की जवाबदेही के लिए नीतीश कुमार को बधाई। नीतीश आगे बढ़िए। देश आपका इंतजार कर कर रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.