विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: 'मैं नीतीश-लालू को चेतावनी देता हूं...', गिरिराज सिंह ने दिखाए तेवर; अब किस बात पर निकली भड़ास

Published: Thu, 25 Jan 2024 04:18 PM (IST)

बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने सख्त लहजे में कहा कि मैं नीतीश बाबू और लालू जी दोनों को चेताना चाहता ...और पढ़ें

'मैं नीतीश और लालू को चेतावनी देता हूं...', गिरिराज सिंह ने दिखाए तेवर (फाइल फोटो)
'मैं नीतीश और लालू को चेतावनी देता हूं...', गिरिराज सिंह ने दिखाए तेवर (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के कटिहार जिले से 25 जनवरी को हनुमान की मूर्ति तोड़ने का मामला सामने आया। यह घटना मनोहरपुर वार्ड नंबर-16 एवं महियारपुर (लखपुरा) स्टेशन के समीप घटी। यहां शरारती तत्वों ने मंदिर में स्थापित बजरंगबली की प्रतिमा की तोड़ दी। इसके बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। वहीं, अब केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने इस मुद्दे को उठाया और नीतीश-लालू सरकार बरसे हैं।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "बिहार के कटिहार में हनुमान जी की मूर्तियों को तोड़ा गया है। अगर इसको गंभीरता से नहीं लिया गया... और राज्य सरकार ने कार्रवाई नहीं की तो इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।"

'मैं नीतीश बाबू और लालू जी को चेताना चाहता हूं...'

गिरिराज सिंह ने सख्त लहजे में कहा कि मैं नीतीश बाबू और लालू जी दोनों को चेताना चाहता हूं, ये मेरे आराध्या हनुमान की मूर्ति नहीं टूटी है, बल्कि बिहार में सनातनियों की गर्दन आपने कटवाने का काम किया है। उन्होंने आगे कहा कि अगर अपराधी नहीं पकड़े गए, कार्रवाई नहीं हुई तो इसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ेगा।

'ग्रामीणों में आक्रोश है'

बता दें कि मनोहरपुर वार्ड-16 में मूर्ति तोड़े जाने के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है। स्साए स्थानीय लोगों ने सड़क और रेलवे ट्रैक पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। तनाव देखते हुए प्रशासन ने क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर स्थिति को नियंत्रित किया।

वहीं, मंदिर कमेटी के लिखित आवेदन पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में एसडीओ कुमार सिद्धार्थ ने कहा कि सूचना मिलने पर जांच-पड़ताल की गई। स्थिति पूरी तरह नियंत्रित है। माहौल बिगाड़ने वालो को किसी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।

ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: 'खेला चालू है...', नीतीश कुमार को लेकर अटकलबाजी तेज; मांझी ने दे दिया बड़ा हिंट!

ये भी पढ़ें- Nitish Kumar को मिला प्रधानमंत्री मोदी का साथ! पीएम बोले- परिवारवाद एक ऐसी बीमारी है जो...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।