गिरिराज सिंह का विवादित बयान, ट्वीट कर पूछा- शाहीन बाग सुसाइड बम नहीं तो क्या है
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिल्ली के शाहीन बाग को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने पूछा है कि शाहीन बाग सुसाइड बम नहीं तो क्या है? उन्होंने वीडियो के साथ ट्वीट किया है।
पटना, जेएनएन। दिल्ली के शाहीन बाग (Shaheen Bagh) में नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Ammendment ActA) के खिलाफ लंबे वक्त से प्रदर्शन चल रहा है, जिसे लेकर राजनीतिक बयानबाजी जारी है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि शाहीन बाग में एक महिला का बच्चा ठंड में मर जाता है वो महिला कहती है कि मेरा बेटा शाहीन बाग में शहीद हुआ है। ये सुसाइड बम नहीं है तो क्या है?अगर भारत को बचाना है तो ये सुसाइड बम खिलाफत आंदोलन-2 से देश को सजग करना होगा।
Union Minister Giriraj Singh:Shaheen Bagh mein ek mahila ka bachcha thand mein mar jaata hain aur vo mahila kehti hain ki mera beta shaheed hua hain. Ye suicide bomb nahi hai to kya hai? Agar Bharat ko bachana hai to ye suicide bomb, Khilafat Andolan-2 se desh ko sajak karna hoga pic.twitter.com/Y2UuGG3ei2
— ANI (@ANI) February 6, 2020
इससे पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने शाहीन बाग का एक कथित वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है, जिसमें लिखा है कि यह शाहीन बाग अब सिर्फ आंदोलन नहीं रह गया है, यहां सूइसाइड बॉम्बर का जत्था बनाया जा रहा है। देश की राजधानी में देश के खिलाफ साजिश हो रही है।
गिरिराज सिंह के ट्विटर पर जारी इस विडियो में प्रदर्शनकारी महिला ये कहते हुए नजर आ रही हैं कि हमें डराओ मत, हमारी शुरुआत सिर कटाने से होती है। 'बता देना हम मुसलमानों ने लोरी नहीं सुनाई, अपने बच्चों को हमने ट्विंकल-ट्विंकल नहीं पढ़ाया। हमने अपने बच्चों को बचपन से करबला का वाकया सुनाया है।...करबला के नादाद में सिर्फ मर्दों ने नहीं बल्कि औरतों ने भी कुर्बानी दी थी...हमें डराओ मत, हमारी शुरुआत सिर कटाने से होती है।' '...यजीद कयामत तक आएगा'
यही नहीं, विडियो में यह भी कहा गया, 'इमाम-ए-हुसैन ने बता दिया था कि यह मत सोचना कि यजीद सिर्फ अभी है, यजीद कयामत तक आएगा और सुन लो मुसलमानों तुम्हें अपने बच्चों को हुसैन बनाकर पेश करना पड़ेगा...हिम्मत चाहिए तो करबला को याद करके बैठे रखना।
तुम अगर नागरिकता सबको दे रहे हो तो हिंदुस्तान के मुसलमानों को भी नागरिकता दो। हम मोहताज नहीं है, हमें साबित करने की जरूरत नहीं है। करोड़ों की कमाई जो इंडिया में होती है हमारे पुरखों की बनाई इमारतों से होती है। ताजमहल देख लो, कुतुबमीनार देख लो, हमारे पुरखों ने बनवाई है।'
यह शाहीन बाग़ अब सिर्फ आंदोलन नही रह गया है ..यहाँ सूइसाइड बॉम्बर का जत्था बनाया जा रहा है।
देश की राजधानी में देश के खिलाफ साजिश हो रही है। pic.twitter.com/NoD98Zfwpx— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) February 6, 2020
दिल्ली चुनाव प्रचार का आखिरी दिन आज, केजरीवाल से पूछा सवाल
उधर, दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन शाहीन बाग का मुद्दा गर्म बना हुआ है। बीजेपी ने शाहीन बाग को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कई सवाल उठाए। बीजेपी ने शाहीन बाग और जामिया नहीं जाने को लेकर भी सवाल पूछे हैं।