Move to Jagran APP

गिरिराज सिंह ने ओवैसी को कहा जिन्ना, बोले- बिहार में लागू करेंगे जनसंख्या नियंत्रण कानून; नीतीश पर भी तंज

Bihar Politics भाजपा के फायर ब्रांड नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को ओवैसी पर सियासी वार किया है। उन्होंने ओवैसी की तुलना जिन्ना से की है। इसके साथ ही सीएम नीतीश कुमार पर बड़ा तंज किया है।

By Rahul KumarEdited By: Published: Tue, 29 Nov 2022 03:48 PM (IST)Updated: Tue, 29 Nov 2022 03:48 PM (IST)
गिरिराज सिंह, ओवैसी और सीएम नीतीश कुमार। फाइल फोटो

पटना, आनलाइन डेस्क। बीजेपी के फायर ब्रांड नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार से पूरे देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर भी सियासी वार किया है। गिरिराज ने ओवैसी की तुलना जिन्ना से की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी तंज कसा है। 

loksabha election banner

जिन्ना से की ओवैसी की तुलना

गिरिराज सिंह ने बिहार के बक्सर में पत्रकारों के सवाल के जवाब में असदुद्दीन ओवैसी की तुलना जिन्ना से की। उन्होंने कहा कि ओवैसी समाज में विषमता पैदा करना चाहते हैं। देश के अंदर हिन्दू-मुसलमान के नाम पर वोट मांगते हैं। अगर वो ऐसा करेंगे तो हमारे तरफ से भी प्रतिक्रिया मिलेगी। गिरिराज ने कहा कि जिन्ना ने देश का बंटवारा किया। अगर हमारे पूर्वजों ने भूल ना की हो तो अवैसी जैसा दूसरा जिन्ना देश में दोबारा पैदा नहीं होता। 

देश के लिए जनसंख्या नियंत्रण जरूरी 

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बक्सर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जनसंख्या नियंत्रण के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि चीन ने बढ़ती जनसंख्या को काबू कर लिया गया है। हमारे देश के विकास के लिए भी जनसंख्या पर नियंत्रण बहुत जरूरी है। कानून को नहीं मानने वाले लोगों को सरकारी मदद से दूर रखा जाए इसके साथ ही उनकी वोटिंग राइट को भी खत्म कर दिया जाए। गिरिराज सिंह ने कहा कि आने वाले वक्त में बहुसंख्यकों की आबादी घटेगी, जिससे सामाजिक समरसता पर असर पड़ेगा। हर नागरिक की पहचान होनी चाहिए। इसलिए एनआरसी, कामन सीविल कोड देश के लिए बहुत जरुरू है। 

बिहार में लागू करेंगे जनसंख्या नियंत्रण कानून

गिरिराज सिंह से जब पत्रकारों ने पूछा कि वोटिंग राइट खत्म करने वाले बयान पर जेडीयू नेता उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि केंद्र में बीजेपी की सरकार है, वो करके तो दिखाएं। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार में जिस दिन भाजपा की सरकार बनेगी जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू किया जाएगा।

सीएम नीतीश कर रहे हैं प्रायश्चित

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गंगाजल आपूर्ति योजना के लोकार्पण पर भी गिरिराज सिंह ने तंज किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पहले गांव-गांव और घर-घर शराब पहुंचाई। अब गंगाजल पहुंचकर प्रायश्चित कर रहे हैं, लेकिन जनता सब जानती है। गिरिराज सिंह कहा कि सीएम आजकल छोटे-बड़े सबको सम्मान दे रहे हैं। सबको प्रणाम कर रहे हैं। हर घर नल की की बिहार में क्या स्थिति है अगर इसका थर्ड सर्वे करा दिया जाए तो सारा राज खुल जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.