Article 370 के बहाने कांग्रेस पर बरसे गिरिराज, कहा- कुछ लोग पाकिस्तान की भाषा बोल रहे
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अनुच्देद 370 को हटाने का विरोध करने वालों को पाकिस्तान परस्त बताया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं।
By Amit AlokEdited By: Published: Thu, 08 Aug 2019 12:22 PM (IST)Updated: Thu, 08 Aug 2019 10:27 PM (IST)
पटना [जेएनएन]। संविधान के अनुच्छेद 370 को हटाए जाने पर सियासत गर्त है। अब केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर हमला बोला है। मणिशंकर अय्यर, गुलाम नबी आजाद व नवजोत सिंह सिद्धू समेत कई कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं।
पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं कुछ लोग
गिरिराज सिंह ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाने का विरोध कर रहे लोग पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। भारत की जनता ऐसे लोगों को स्वीकार नहीं करेगी। गुलाम नबी आजाद को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिस दिन कांग्रेस अलगाववादियों के समर्थन में पत्थरबाजों को गले लगा रही थी, उस दिन गुलाम नबी आजाद चुप क्यों थे? गिरिराज सिंह ने पूठा कि जब सिद्धू पाकिस्तान जाकर वहां के प्रधानमंत्री की तारीफ कर रहे थे, उस कांग्रेस के लोग चुप क्यों थे?
मातम मना रहे केवल पांच-छह परिवार
गिरिराज सिंह के कहा कि अनुच्छेद 370 हटाने का विरोध कर कुछ लोग अपनी सियासत चमका रहे हैं। लेकिन वे सफल नहीं होंगे। दरअसल, अनुच्देद 370 हटाए जाने को लेकर पूरे देश में खुशी की लहर है। जम्मू कश्मीर के लोग भी इससे खुश हैं। वहां के केवल पांच-छह परिवार ही अपने स्वार्थ के कारण मातम मना रहे हैं।
अब खुलेगा कश्मीर के विकास का रास्ता
गिरिराज सिंह ने कहा कि कश्मीर में स्विटजरलैंड बनने की काबिलियत है। अब कश्मीर में पूरा देश जा सकेगा क्योंकि देश का हर आदमी कश्मीर से प्यार करता है। कश्मीर के विकास का रास्ता भी खुलेगा।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें