Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरु पूजन में शामिल हुए भाजपा के राष्‍ट्रीय महामंत्री राम माधव, सुशील मोदी भी रहे साथ

    By Rajesh ThakurEdited By:
    Updated: Sun, 28 Jul 2019 10:19 PM (IST)

    भाजपा के राष्‍ट्रीय महामंत्री राम माधव से पटना स्थित संघ कार्यालय में पार्टी के नेताओं ने मुलाकात की। वे अंतरराष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन में भाग लेने दो दिवसीय दौरे पर बिहार आए थे।

    गुरु पूजन में शामिल हुए भाजपा के राष्‍ट्रीय महामंत्री राम माधव, सुशील मोदी भी रहे साथ

    पटना, राज्य ब्यूरो। बिहार के दो दिवसीय दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री राम माधव रविवार को दिल्ली लौट गए। राम माधव ने इससे पहले राजेंद्र नगर स्थित संघ भवन में आयोजित गुरु पूजन में भाग लिया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने परम पवित्र भगवा ध्वज के सम्मुख तन, मन, धन का समर्पण कर दक्षिणा दी। इस अवसर पर चयनित स्वयंसेवकों ने भी गुरु पूजा की। उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ और पार्टी के प्रदेश मंत्री ऋतुराज सिन्हा के अलावा कई नेताओं ने गुरु पूजन में भाग लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राम माधव ने संघ के बिहार-झारखंड से जुड़े अधिकारियों से भी मुलाकात की। आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ) के प्रांत प्रचार प्रमुख राजेश पांडेय ने बताया कि कोई विशेष आयोजन नहीं था। राम माधव राजगीर में शनिवार से शुरू हुए पांचवें अंतरराष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन में भाग लेने आए थे। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन का आयोजन नालंदा विश्वविद्यालय और इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में राजगीर में चल रहा है। 

    अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप