विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गयाजी आए हैं तो कैमरा निकालिए! पितृपक्ष मेले पर कंटेंट बनाकर जीत सकते हैं 3 लाख रुपये

Published: Wed, 07 Oct 2026 05:48 PM (IST)

गयाजी के पितृपक्ष मेले की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को डिजिटल माध्यम से देश-दुनिया तक पहुंचाने के लिए पर्यटन विभाग ने एक प्रतियोगिता आयोजित की है।

पितृपक्ष मेले की आस्‍था ड‍िज‍िटल माध्‍यम से द‍िखाने पर इनाम।

पितृपक्ष मेले की आस्‍था ड‍िज‍िटल माध्‍यम से द‍िखाने पर इनाम।

HighLights

  1. पर्यटन विभाग द्वारा पितृपक्ष मेला प्रतियोगिता का आयोजन।

  2. वीडियो, रील, फोटो, ब्लॉग के माध्यम से अनुभव साझा करें।

  3. प्रथम विजेता को 3 लाख रुपये सहित कुल 8.25 लाख के पुरस्कार।

राज्‍य ब्‍यूरो, पटना। गयाजी के पितृपक्ष मेले की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और भव्यता को डिजिटल दुनिया के जरिए देश-दुनिया तक पहुंचाने का मौका है।

पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित ‘पितृपक्ष मेला एक इन्फ्लुएंसर की नजर से’ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागी 11 अक्टूबर की शाम 5 बजे तक अपनी प्रविष्टियां भेज सकेंगे।

प्रतियोगिता में पितृपक्ष मेले के अनुभवों को वीडियो, रील, फोटो और ब्लॉग के माध्यम से रचनात्मक अंदाज में प्रस्तुत करना होगा। प्रतियोगिता के प्रथम विजेता को 3 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

आस्था, परंपरा और गयाजी की विरासत को दिखाने का मौका

प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागी पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध की परंपरा के साथ गयाजी के धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों, स्थानीय संस्कृति, खान-पान, जनजीवन और पर्यटन अनुभवों को अपनी रचनात्मक नजर से प्रस्तुत कर सकेंगे।

विभाग का उद्देश्य ऐसे डिजिटल कंटेंट को प्रोत्साहित करना है, जिसके माध्यम से गयाजी की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान देश-विदेश के दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके।

कंटेंट क्रिएटर से आम लोगों तक ले सकेंगे हिस्सा

प्रतियोगिता में कंटेंट क्रिएटर, ब्लॉगर, ट्रैवल इन्फ्लुएंसर, फोटोग्राफर, वीडियोग्राफर और रील मेकर के अलावा आम लोग भी हिस्सा ले सकेंगे। इसके लिए प्रतिभागी के किसी एक सोशल मीडिया हैंडल पर कम से कम 25 हजार फॉलोअर्स होना आवश्यक है।

10 विजेताओं को मिलेंगे कुल 8.25 लाख रुपये

प्रतियोगिता में कुल 10 विजेताओं का चयन किया जाएगा। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 3 लाख रुपये, द्वितीय को 2 लाख रुपये और तृतीय स्थान के विजेता को 1 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा।

चौथे स्थान पर रहने वाले दो विजेताओं को 50-50 हजार रुपये तथा पांच अन्य प्रतिभागियों को 25-25 हजार रुपये के प्रशंसा पुरस्कार दिए जाएंगे। इस तरह कुल 8.25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की जाएगी।