विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वीकेंड का धांसू तोहफा! पटना में शुरू हुई 'गंगा विहार क्रूज' सेवा, बीच नदी में पार्टी और मीटिंग का मौका

Published: Wed, 10 Jun 2026 05:02 AM (IST)

बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने पटना में गंगा विहार क्रूज सेवा शुरू की है, जो पर्यटकों को गंगा नदी ...और पढ़ें

गंगा विहार क्रूज। फोटो जागरण

गंगा विहार क्रूज। फोटो जागरण

HighLights

  1. गंगा विहार क्रूज सेवा पटना में शुरू हुई।

  2. शनिवार-रविवार को गांधी घाट से होगा संचालन।

  3. पर्यटकों के लिए विशेष पैकेज और मनोरंजन सुविधाएं।

जागरण संवाददाता, पटना। गंगा नदी में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की ओर से गंगा विहार क्रूज सेवा आरंभ हो गई है। राजधानी के गंगा घाट से संचालित होने वाली क्रूज में पर्यटकों के लिए कई सुविधाएं दी गई है।

इसके संचालन की जिम्मेवारी लेनिन क्रूज कपंनी को सौंपी गई है। दो मंजिला क्रूज में एक साथ 65 पर्यटक गंगा की लहरों का आनंद उठा सकते हैं। क्रूज के नीचले तल पर वातानुकूलित डाइनिंग हाल बनाया गया है।

जबकि, उपरी तल खुला है। गंगा के बीचो-बीच बहती ठंड हवाओं के साथ संगीत और मनोरंजन की सुविधाएं पर्यटकों को आकर्षित करेगी। क्रूज के जरिए पर्यटन का बढ़ावा मिलेगा।

शनिवार और रविवार को होगा परिचालन

पर्यटन निगम के अनुसार वर्तमान में गंगा विहार क्रूज का संचालन प्रत्येक शनिवार और रविवार को किया जाएगा। प्रति व्यक्ति 899 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। इसमें हाइटी और स्नैक्स शामिल रहेंगे।

क्रूज का सफर गांधी घाट से आरंभ होकर गायघाट तक जाएगा और फिर वापस गांधी घाट लौटेगा । क्रूज पर पर्यटकों के लिए विशेष गाइड की व्यवस्था की गई है। इस दौरान पटना के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को देखने का मौका मिलेगा।

इस दौरान पर्यटक गंगा आरती, दर्शनीय स्थल के साथ संगीतमय वातावरण का आनंद उठाएंगे। गर्मी को देखते हुए क्रूज पर बोडिंग का समय शाम पांच बजे निर्धारित किया गया है। शाम पांच बजे से आरंभ होकर शाम साढ़े छह बजे समाप्त होगी।

पर्यटकों को लिए विशेष पैकेज की व्यवस्था

पर्यटन निगम के अनुसार समूहों और निजी आयोजनों के लिए विशेष पैकेज की व्यवस्था की गई है। प्रति घंटे का पैकेज 22 हजार पांच सौ रुपये निर्धारित किया गया है। इसमें क्रूज का किराया, सेफ्टी क्रू शुल्क और जीएसटी शामिल है।

तीन घंटे के विशेष पैकेज में न्यूनतम 20, 40 और 60 पर्यटकों के समूह के लिए 3200, 2945 और 2550 रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क रखा गया है। पैकेज में नाश्ता, पानी, हाइटी और भोजन की सुविधा शामिल है।

वहीं, डीपीआइआइटी (डिपार्टमेंटल फार प्रोमोशन आफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड) से मान्यता प्राप्त स्टार्टअप कंपनियों को मीटिंग के लिए क्रूज पर मुफ्त स्थान दिया जाएगा। छह लोगों के साथ वर्ष में दो बार मीटिंग कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- चिंपांजी पी रहे नारियल पानी, बर्फ की सिल्ली में भालू का आराम; गर्मी से बचाने के लिए पटना जू में विशेष इंतजाम 

यह भी पढ़ें- Monsoon Update: बिहार में 15 जून को होगी मानसून की एंट्री, अल-नीनो के कारण कम बारिश के आसार