विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Monsoon Update: बिहार में 15 जून को होगी मानसून की एंट्री, अल-नीनो के कारण कम बारिश के आसार 

Published: Wed, 10 Jun 2026 04:27 AM (IST)

बिहार में मानसून 15 जून तक दस्तक दे सकता है और 20 जून के बाद झमाझम बारिश की उम्मीद है। ...और पढ़ें

बिहार में मानसून। फोटो एआई जनरेटेड

बिहार में मानसून। फोटो एआई जनरेटेड

जागरण संवाददाता, पटना। बिहार में मानसून का इस बार तय सीमा पर आने के आसार है। इसके लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है। प्रदेश में मानसून आने का समय 13-15 जून के बीच है। ऐसे में मानसून 15 जून तक या उससे पहले दस्तक दे सकता है।

सीमांचल के रास्ते प्रवेश करने के बाद अन्य जिलों में मानसून का प्रसार होगा। प्रदेश में 20 जून के बाद मानसून की वर्षा आरंभ हो जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार से पांच दिनों के दौरान मानसून के मध्य अरब सागर सहित कई राज्यों के साथ प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने की प्रबल संभावना बन रही है।

सूखे का खतरा

समय पर मानसून आने के बाद भी इस बार सामान्य से कम वर्षा के संकेत मिल रहा है। अल-नीनो के कारण दक्षिण-पश्चिम मानसून का प्रभाव कमजोर रहने के कारण सामान्य से कम वर्षा की संभावना है।

ऐसे में कई जिलों में सूखे जैसे हालात और जल संकट की समस्या उत्पन्न हो सकती है। 10 वर्षों के दौरान महज तीन बार मानक से अधिक वर्षा दर्ज हुई।

2020 में सर्वाधिक वर्षा 1272.5 मिमी हुई जबकि वर्षा का मानक 992.2 मिमी है। 2019 में 1050.0 मिमी एवं 2021 में 1044.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। 10 वर्षों के दौरान महज 686.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जबकि, इस वर्ष वर्षा का मानक 992.2 मिमी है।

मानसून सीजन के दौरान वर्षा की स्थिति

वर्ष वास्तविक वर्षा (मिमी) सामान्य वर्षा (मिमी)
2025 686.3 992.2
2024 798.2 992.2
2023 760.5 992.2
2022 683.3 992.2
2021 1044.5 992.2
2020 1272.5 992.2
2019 1050.0 992.2
2018 771.0 1027.6
2017 937.0 1027.6
2016 975.0 1027.6