विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना में उफान पर गंगा, महावीर घाट की सड़क पर भरा 3 फीट पानी; कई रास्तों पर ट्रैफिक बंद

Published: Wed, 26 Aug 2026 07:40 AM (IST)

पटना सिटी में गंगा उफान पर है, जिससे रानी घाट, महावीर घाट सहित कई घाट डूब गए हैं और महावीर घाट की सड़क पर तीन फीट पानी भर गया है।

पटना में उफान पर गंगा

पटना में उफान पर गंगा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पटना सिटी। गंगा उफान पर है। पटना सिटी अनुमंडल अंतर्गत रानी घाट, रौशन घाट, चौधरी टोला घाट, गुलबी घाट, भद्रघाट, महावीर घाट समेत अन्य घाट गंगा के पानी में डूब चुका है। मंगलवार को भी कई घाटों पर जलस्तर में बढ़ोतरी हुई। 

महावीर घाट की सड़क नीची होने के कारण गंगा का पानी लगभग तीन फीट पानी सड़क पर जमा हो गया है। गायघाट से कंगन घाट की ओर गंगा किनारे की सड़क से आने-जाने वाले वाहनों का परिचालन बाधित हो गया है। 

वाहनों का परिचालन नहीं हो पा रहा 

अधिसंख्य वाहन महावीर घाट पहुंच कर लौटते रहे। जिन वाहनों ने पानी से भरी सड़क को पार करने का प्रयास किया उनका वाहन बंद हो जाने से समस्या बढ़ गई है। 

गंगा किनारे निर्माणाधीन फोरलेन सड़क का संपर्क महावीर घाट के समीप टूट जाने से वाहनों का परिचालन नहीं हो पा रहा है। यहां की नीची सड़क पर पानी भरा होने से लोग लौट रहे। भद्रघाट पर पानी सड़क पर भर जाने के कारण एकत्र हो रहे वाहनों को लोग गंगा के पानी से धोते नजर आए। 

अनुमंडल प्रशासन का कहना है कि गंगा के बढ़ते जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। जरूरत पड़ने पर बैरिकेडिंग कर सड़क परिचालन रोका जाएगा।

यह भी पढ़ें- पटना में गांधी मैदान की तरफ जाने से पहले दें ध्यान, CM के कार्यक्रम को लेकर बदला रूट; ऑटो-ई-रिक्शा पर रोक