विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना में गांधी मैदान की तरफ जाने से पहले दें ध्यान, CM के कार्यक्रम को लेकर बदला रूट; ऑटो-ई-रिक्शा पर रोक

Published: Wed, 26 Aug 2026 07:22 AM (GMT+05:30)

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के कारण पटना के गांधी मैदान में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सुबह 9 बजे ...और पढ़ें

ऑटो-ई-रिक्शा पर रोक (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

ऑटो-ई-रिक्शा पर रोक (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पटना। गांधी मैदान स्थित ज्ञान भवन में बुधवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर यातायात पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। मुख्यमंत्री द्वारा पुलिस वाहनों (स्कूटी एवं मोटरसाइकिल) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। 

कार्यक्रम को देखते हुए इस दौरान सुबह नौ बजे से गांधी मैदान के चारों तरफ व्यावसायिक वाहनों, आटो और ई-रिक्शा के परिचालन पर पूरी तरह रोक रहेगी। बुद्धमार्ग और छज्जूबाग से टीएन बनर्जी पथ की तरफ और पुलिस लाइन गेट नंबर-एक से बैंक रोड में भी इन वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। 

गांधी मैदान की तरफ जाने की अनुमति नहीं

एक्जीविशन रोड से आने वाले ऑटो, ई-रिक्शा और व्यावसायिक वाहनों को भट्टाचार्या चौराहा से उत्तर की ओर गांधी मैदान की तरफ जाने की अनुमति नहीं होगी। यह व्यवस्था कार्यक्रम समाप्त होने तक लागू रहेगी।

इसके अलावा बुद्ध मार्ग पुलिस लाइन तिराहा से कोतवाली टी तक भी आटो, ई-रिक्शा और व्यावसायिक वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। वहीं दानापुर से राजापुर पुल होते हुए गांधी मैदान की ओर आने वाले ऑटो, ई-रिक्शा और व्यावसायिक वाहनों को पुलिस लाइन तिराहा से वापस दानापुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। 

बाकरगंज की ओर जाने की अनुमति नहीं

अशोक राजपथ पर गायघाट की तरफ से आने वाले आटो, ई-रिक्शा और व्यावसायिक वाहन कारगिल चौक से पश्चिम की ओर डबल डेकर के पश्चिमी छोर के पास से वापस गायघाट की ओर जाएंगे। 

एसपी वर्मा रोड की ओर से गांधी मैदान आने वाले ऑटो और ई-रिक्शा स्वामीनंदन तिराहा तक ही जा सकेंगे। यहां से उन्हें बाटा मोड़ के रास्ते वापस भेजा जाएगा। मछुआ टोली से बारीपथ की ओर आने वाले ऑटो, ई-रिक्शा और व्यावसायिक वाहन ठाकुरबाड़ी मोड़ तक जा सकेंगे। वहां से उन्हें वापस भेजा जाएगा। किसी भी स्थिति में इन वाहनों को गांधी मैदान होते हुए बाकरगंज की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।