Move to Jagran APP

पटना में गंगा और पुनपुन खतरे के निशान से पार, गांवों में घुसने लगा है पानी; शहर पर भी बाढ़ का खतरा

Patna Flood News बिहार की राजधानी पटना और आसपास के इलाके पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। पटना में गंगा और पुनपुन नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। पटना में मंगलवार को ही गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से उपर पहुंच गया।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Published: Wed, 04 Aug 2021 01:02 PM (IST)Updated: Wed, 04 Aug 2021 01:02 PM (IST)
पटना में तेजी से बढ़ रहा नदियों का जलस्‍तर। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। Patna Flood News: बिहार की राजधानी पटना और आसपास के इलाके पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। पटना में गंगा और पुनपुन नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। पटना में मंगलवार को ही गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से उपर पहुंच गया। पटना के गांधी घाट में गंगा खतरे के निशान से 34 सेंटीमीटर और हाथीदह में 29 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी। पुनपुन नदी का जलस्तर बीते 24 घंटे में बढ़कर पुनपुन घाट पर खतरे के निशान से करीब 156 सेंटीमीटर और श्रीपालपुर में 193 सेंटीमीटर उपर पहुंच गया। इसके बाद प्रशासन ने पटना की सुरक्षा के लिए बालू भरी बोरियों का स्‍टाक रखना शुरू कर दिया है, वहीं मसौढ़ी और धनरूआ में बांधों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

loksabha election banner

मसौढ़ी, पुनपुन और धनरुआ के इलाके में कई जगहों पर बांध के उपर से पानी बह रहा है। जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग की टीम बांधों की मरम्मत में जुट गई है। बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए सामुदायिक रसोई की सेवा शुरू कर दी गई है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार पटना जिले में सोन का जलस्तर स्थिर है, जबकि गंगा, पुनपुन, फल्गु और दरधा के जलस्तर में वृद्धि जारी है।

पटना जिले के मसौढ़ी, धनरूआ, संपतचक, फतुहा, खुसरूपुर और बख्तियारपुर के टाल और दियारा क्षेत्र में बाढ़ का पानी फैल रहा है। जिला प्रशासन ने बाढ़ संभावित क्षेत्र में बचाव-राहत के लिए सरकारी नाव, बांधों की मरम्मत और बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का निर्देश दिया है। राहत शिविर में दोनों शाम भोजन और बारिश के बचाव के लिए पालीथीन का प्रबंध किया है।

नदी घाट का नाम - खतरे का निशान - जलस्तर गंगा

दीघा घाट - 50.45 - 49.97

गांधी घाट - 48.60 - 48.94

फतुहा कटेया घाट - 47.40 - 47.20

हाथीदह घाट - 41.46 - 41.75

पुनपुन रेलवे पुल घाट - 51.20 - 52.76

श्रीपालपुर घाट - 50.60 - 52.63 गौरीचक घाट - 49.50 - 51.08

फतुहा पुराना पुल - 47.40 - 47.30

सोन कोईलवर घाट - 55.52 - 52.86

सोन मनेर घाट - 52.00 - 51.41

दानापुर देवना नाला - 51.20 - 50.48


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.