विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना: कम कमाई के चक्कर में फर्नीचर कारीगर बना बाइक चोर, दोस्त के साथ मिलकर शुरू किया चोरी का धंधा; 2 गिरफ्तार

Published: Fri, 02 Oct 2026 01:09 PM (IST)

पटना पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में सुल्तानगंज के इरफान हुसैन और तौहिर उर्फ आर्या को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

कम कमाई के चक्कर में फर्नीचर कारीगर बना बाइक चोर (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

कम कमाई के चक्कर में फर्नीचर कारीगर बना बाइक चोर (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. पटना पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में दो को पकड़ा।

  2. कम कमाई के कारण फर्नीचर कारीगर बना बाइक चोर।

  3. मास्टर चाबी से चुराई गई थी यामाहा बाइक, एक फरार।

जागरण संवाददाता, पटना सिटी। आलमगंज थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में सुल्तानगंज के दरगाह कर्बला निवासी इरफान हुसैन और तौहिर उर्फ आर्या को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तौहिर ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि उसने बचपन से पढ़ाई नहीं की और पिछले तीन वर्षों से अजीमाबाद कालोनी में बहादुर फर्नीचर की दुकान में काम कर रहा था। वहीं, इरफान से दोस्ती के बाद उसे बाइक चोरी करने का तरीका बताया गया।

तौहिर ने कहा कि फर्नीचर की दुकान में काम करने से उसे अधिक पैसे नहीं मिलते थे, इसलिए उसने इरफान के कहने पर बाइक चोरी के धंधे में कदम रखा। उसने 27 सितंबर को कुम्हरार दुर्गा मंदिर के पास एक काली यामहा बाइक देखी और इरफान के साथ मिलकर उसे चुराने की योजना बनाई। मोहम्मद शमशाद ने मास्टर चाबी से बाइक का लॉक खोलकर उसे चुरा लिया।

भागने के प्रयास में तीनों गिर गए

अगले दिन, जब वे उसी बाइक से घूम रहे थे, बिस्कोमान गोलंबर के पास पुलिस ने वाहन जांच शुरू की। भागने के प्रयास में तीनों गिर गए, जिसके बाद पुलिस ने तौहिर और उसके साथी मोहम्मद इसरायल को पकड़ लिया, जबकि शमशाद फरार हो गया। पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद कर ली है और फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

यह भी पढ़ें- जिस बेटे की लंबी उम्र के लिए मां ने रखा था जिउतिया, पटना में पर्व के दिन उसी के पुतले को दी अंतिम विदाई; शव लापता