विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नोटबंदी से बैंकों में थोड़ी लगी लगाम, सोशल मीडिया पर जारी है बौछारें.....

By Kajal KumariEdited By:
Published: Sat, 26 Nov 2016 07:37 PM (IST)Updated: Sun, 27 Nov 2016 11:10 PM (IST)

नोटबंदी के बाद अब बैंकों में भीड़ थोड़ी कम हुई है लेकिन एटीएम पर आज भी लंबी कतारें दिख रही ...और पढ़ें

नोटबंदी से बैंकों में थोड़ी लगी लगाम, सोशल मीडिया पर जारी है बौछारें.....
नोटबंदी से बैंकों में थोड़ी लगी लगाम, सोशल मीडिया पर जारी है बौछारें.....

पटना [काजल]। नोटबंदी लागू होने के दो हफ्ते के बाद भी लोगों की परेशानी कम होने का नाम नही्ं ले रही है। बैंकों में जहां भीड़ कम हुई है वहीं एटीएम से पैसे निकालने के लिए लोग आज भी लंबी कतार में खड़े नजर आ रहे हैं। इन सबके बीच नोटबंदी पर बनने वाले जोक्स अभी भी खूब वायरल हो रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर को 500 और 1000 रुपए के नोट बंद करने की घोषणा क्या की उसी रात से ही लोग व्हाट्सएप ट्विटर और फेसबुक सहित तमाम सोशल साइट्स पर खूब सारे जोक्स शेयर कर रहे हैं। इसके साथ ही तरह-तरह की तस्वीरें और इमोजी की भी बाढ़ आ गई है। आइए देखें कुछ वायरल जोक्स....

---टीचर - गोलू गवर्नर का नाम बताओ.

गोलू नहीं मालूम मैडम.

टीचर - अरे वही जो नोटो पर लिखा होता है.

गोलू - जी सोनम गुप्ता बेवफा है.....

----लघु कथा

एक चोर 🏃🏻एक घर में घुसा..

सब सो रहे थे उसने सबको दवाई सुंघाकर बेहोश कर दिया..

तिजोरी तोड़कर देखा सभी नोट 1000 एवं 500 के थे..

चोर को बहुत गुस्सा आया..

उसने घर के सभी सदस्यों की ऊँगली में स्याही लगा कर चला गया

एक आदमी चिकन खरीदने पहुँचा,

---- दुकानदार से बोला-

भाईसाहब 1 किलो चिकन देना,

इतने में मुर्ग़ा बोला -

भाई साहब खुल्ले हैं तभी कटवाना मुझे ।

कभी 500, 1000 के चक्कर में मरवा दो मुझे ।

----पति-: क्या बात है देख रहा हूँ हफ्ते भर से बिना मेकप के घूम रही हो

पत्नी- ओ हो बड़े आये मेकप देखने वाले एक हफ्ते से तुम्हारी माँ बन के सिनिअर सिटीजन की लाइन से पैसे बदलवा रहीं हूँ वो कुछ नहीं

----100/- के नोट की ऐसी हालत हो गई है कि जैसे घर के सबसे नालायक लड़के की सरकारी नौकरी लग गई हो

----मैंने तो मोदी जी का

शुक्रिया उसी वक्त अदा कर दिया था😆

जब गर्लफ्रेंड ने बोला था..

आ जाओ......

घर वाले सब बैंक में गए हुए हैं।

-----1000 - तड़प तड़प के इस दिल से आह निकलती रही ऐसा क्या गुनाह किया कि लुट गये हाँ लूट गये

500 - दुनिया में कितना गम है मेरा गम कितना कम है

100 - आज मै ऊपर आश्मा नीचे आज मैं आगे, ज़माना है पीछे Tell meओ ख़ुदा अब मैं क्या करूँ

50 - जहाँ मै जाती हूँ वही चले आते हो ........

20 - अभी तो पार्टी शुरू हुई है

10 - आज कल पांव जमीं नही पड़ते मेरे

5 - हवन करेंगे हवन करेंगे हवन करेंगे😏😀

2 - आज फिर जीने की तमन्ना है😉😁

1 - छोटा बच्चा जान के हमको ना समझाना रे टुपी टुपी टप टप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।