बिहार के किसानों के लिए मुफ्त गन्ना बीज पाने का मौका, 25 नवंबर तक करें आवेदन; ढुलाई का खर्च भी देगी सरकार
बिहार सरकार ने किसानों के लिए मुफ्त गन्ना बीज योजना की आवेदन तिथि 25 नवंबर तक बढ़ा दी है। इस ...और पढ़ें

खेती के लिए मिलेगा मुफ्त बीज
HighLights
मुफ्त गन्ना बीज योजना की आवेदन तिथि 25 नवंबर तक बढ़ी।
सरकार देगी उन्नत बीज और ढुलाई का पूरा खर्च।
चीनी मिल और गैर-मिल क्षेत्रों के किसान पात्र।
राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में गन्ने की खेती करने की योजना बना रहे किसानों के लिए अच्छी खबर है। गन्ना उद्योग विभाग ने नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का विस्तार करने के उद्देश्य से मुफ्त गन्ना बीज उपलब्ध कराने वाली योजना में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब किसान 25 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
योजना के तहत किसानों को उन्नत, गुणवत्तापूर्ण और रोगमुक्त गन्ना बीज मुफ्त दिया जाएगा। खास बात यह है कि बीज को खेत तक पहुंचाने, लोडिंग और अनलोडिंग का खर्च भी राज्य सरकार उठाएगी।
चीनी मिल वाले और बिना मिल वाले क्षेत्र के किसान कर सकते हैं आवेदन
इस योजना का लाभ चीनी मिल क्षेत्र और गैर-चीनी मिल क्षेत्र, दोनों जगहों के किसानों को मिलेगा। चीनी मिल क्षेत्र के उन गांवों के रैयत और गैर-रैयत किसान आवेदन कर सकते हैं, जहां गन्ने की खेती नहीं होती है और गन्ने का रकबा पांच एकड़ या उससे कम है।
ऐसे गांवों को केन केयर पोर्टल पर गन्ना रहित गांव के रूप में चिह्नित किया गया है। वहीं, जिन क्षेत्रों में फिलहाल कोई चीनी मिल संचालित नहीं है, वहां के सभी रैयत और गैर-रैयत किसान इस योजना के लिए पात्र होंगे।
0.25 से 2.5 एकड़ तक की खेती के लिए मिलेगा मुफ्त बीज
योजना के तहत किसानों को न्यूनतम 0.25 एकड़ और अधिकतम 2.5 एकड़ जमीन में गन्ने की खेती के लिए मुफ्त बीज उपलब्ध कराया जाएगा। बीज के परिवहन के साथ लोडिंग और अनलोडिंग का खर्च भी सरकार की ओर से दिया जाएगा।
विभाग ने पात्र किसानों से निर्धारित समय के भीतर आवेदन करने की अपील की है, ताकि वे योजना का लाभ उठा सकें।
इस पोर्टल पर करें ऑनलाइन आवेदन
इच्छुक किसान केन केयर पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 25 नवंबर निर्धारित की गई है।
आवेदन पोर्टल: https://ccs.bihar.gov.in
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।