बिल्डर के खाते से जालसाजों ने उड़ाए एक लाख रुपये
हवाई अड्डा थाना क्षेत्र के कौटिल्य नगर के रहनेवाले नीरज कुमार के खाते से जालसाजों ने एक लाख रुपये उड़ा लिए।
By Edited By: Published: Sat, 25 May 2019 09:56 PM (IST)Updated: Sat, 25 May 2019 10:10 PM (IST)
पटना। हवाई अड्डा थाना क्षेत्र के कौटिल्य नगर के रहनेवाले नीरज कुमार के खाते से जालसाजों ने एक लाख रुपये उड़ा लिए। इस बाबत उन्होंने एसकेपुरी थाने में मामला दर्ज कराया है। नीरज कुमार पेशे से बिल्डर हैं। 23 मई की सुबह जब वे सो कर बिस्तर से उठे तो देखा कि उनके मोबाइल पर 22 मई की रात 1.53 से 2.00 बजे तक दस मैसेज आए हुए थे। इसमें उनके खाते से एक लाख रुपये निकलने की सूचना थी। यह देख उनके होश उड़ गए। उनका खाता एक्सिस बैंक में है। उन्होंने तत्काल बैंक के टॉल फ्री नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी दी। फोन रिसीव करने वाले ने उन्हें एटीएम कार्ड जल्द से जल्द किसी एटीएम मशीन में डालने को कहा। ताकि उनका कार्ड ब्लॉक किया जा सके। निर्देशानुसार नीरज कुमार ने अपना एटीएम कार्ड मशीन में डाला। इसके बाद उनका कार्ड ब्लॉक कर दिया गया। उन्होंने एसकेपुरी थाने में मामला दर्ज कराया। क्योंकि उनका खाता एसकेपुरी थाना इलाके में स्थित एक्सिस बैंक में है। वहीं बैंक अधिकारियों ने बताया कि यूपी के चंदौली में स्थित एटीएम से पैसे निकाले गए हैं।
चार दिन पहले सिनेपॉलिस से खरीदी थी ऑनलाइन टिकट
नीरज कुमार ने चार दिन पहले पाटलिपुत्र, कुर्जी इलाके में स्थित सिने पॉलिस से ऑनलाइन टिकट खरीदी थी। शक है कि जालसाजों ने वहीं से उनके कार्ड का नंबर या अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर कर ली होगी। पुलिस सभी बिंदुओं से मामले की जांच कर रही है।
चार दिन पहले सिनेपॉलिस से खरीदी थी ऑनलाइन टिकट
नीरज कुमार ने चार दिन पहले पाटलिपुत्र, कुर्जी इलाके में स्थित सिने पॉलिस से ऑनलाइन टिकट खरीदी थी। शक है कि जालसाजों ने वहीं से उनके कार्ड का नंबर या अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर कर ली होगी। पुलिस सभी बिंदुओं से मामले की जांच कर रही है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें