बिहार के सहरसा में डूबने से चार बच्चों की मौत, इलाके में मचा कोहराम
बिहार के सहरसा में एक साथ चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। घटना से इलाके में कोहराम मच गया है। इसकी जानकारी मिलते ही घटनास्थल की ओर लोग दौड़े।
सहरसा, जेएनएन। बिहार के सहरसा में एक साथ चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। घटना से इलाके में कोहराम मच गया है। इसकी जानकारी मिलते ही घटनास्थल की ओर लोग दौड़े। चारों बच्चों के शव गोताखोरों ने बरामद कर लिये हैं। स्थानीय पदाधिकारी भी मौके पर पहु्ंच गए हैं।
जानकारी के अनुसार, जिले के खरका तेलवा पंचायत अंतर्गत दिवरा गांव के समीप बुढ़िया चौभगा ड्रैनेज में यह घटना घटी है। डूबने से हुई चारों बच्चाें की पहचान कर ली गई है। मृतकों में अभिलाषा कुमारी 12 वर्ष (पिता मानवेन्द्र कुमार ठाकुर), अंजनी कुमारी 13 वर्ष (पिता सुरेश यादव), प्रीति कुमारी 13 वर्ष (पिता पुरुषोत्तम ठाकुर) तथा कोमल कुमारी 11 वर्ष (पिता माधवेन्द्र कुमार ठाकुर) शामिल हैं।