फतुहा में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपित गिरफ्तार
स्थानीय थाना क्षेत्र के देवरसौखी गांव में गुरुवार की शाम एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया।
फतुहा। स्थानीय थाना क्षेत्र के देवरसौखी गांव में गुरुवार की शाम एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। शुक्रवार की सुबह पटना महिला थाने में शिकायत दर्ज नहीं किये जाने के बाद शाम में पीड़िता ने फतुहा थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने तत्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित सिंटू कुमार, लाला कुमार, अजीत कुमार एवं गजब कुमार को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीण एसपी कांतेश कुमार ने बताया कि एक आरोपी मिन्तु कुमार की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
पीड़िता के स्वजनों का कहना है कि गुरुवार की शाम किशोरी शौच के लिए निकली थी। इसी दौरान आरोपितों ने उसे उठा लिया। सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी देने पर अंजाम भुगतान की धमकी देकर छोड़ दिया गया। बदहवास हालत में घर पहुंची किशोरी ने स्वजनों को आपबीती सुनाई।
शुक्रवार की सुबह ही किशोरी स्वजनों के साथ पटना महिला थाने में पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने फतुहा थाने में जाने की सलाह दी। किशोरी ने पांच युवकों पर एफआरआर दर्ज कराई। केस दर्ज कर फतुहा पुलिस ने किशोरी की मेडिकल जांच कराई। बयान दर्ज कराने के लिए उसे पटना सिटी कोर्ट में भेजा। ग्रामीण एसपी कांतेश ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस पर पथराव मामले में युवक गिरफ्तार
संस, बाढ़: बाढ़ थाने की पुलिस ने उमानाथ मोहल्ले मे कुछ दिन पूर्व पुलिस पर हुए पथराव के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया की गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि पुलिस एक मामले की जांच करने उक्त मोहल्ले में गयी थी। इसी दौरान ज्यादती का आरोप लगाते हुए आरोपितों ने पुलिस पर पथराव कर दिया गया था। मौके पर भगदड़ मच गयी थी।