Move to Jagran APP

बिहारः जीतनराम मांझी ने इशारों में भाजपा पर किया बड़ा वार, बोले- यह राष्ट्र की एकता के लिए ठीक नहीं

बिहार एनडीए में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आमने सामने हो गए हैं। मदरसे को लेकर भाजपा के बयान पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने गुरुवार को पटलवार किया है। मांझी का इशारों में भाजपा पर हमला किया है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Thu, 10 Jun 2021 12:36 PM (IST)Updated: Thu, 10 Jun 2021 12:36 PM (IST)
बिहारः जीतनराम मांझी ने इशारों में भाजपा पर किया बड़ा वार, बोले- यह राष्ट्र की एकता के लिए ठीक नहीं
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी। जागरण आर्काइव।

जागरण टीम, पटना। बिहार की राजनीति में आरोप-प्रत्योरोप का दौर नया नहीं है। अब सरकार के साथी ही बयानों के तीर चला रहे हैं। बिहार एनडीए में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आमने सामने हो गए हैं। मदरसे को लेकर भाजपा के बयान पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने गुरुवार को पटलवार किया है। मांझी का इशारों में भाजपा पर हमला किया है। 

loksabha election banner

एक दिन पहले भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने मदरसों को आतंकवादी पनपने का स्थान बताया था। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि मदरसों को बंद कर देना चाहिए। बचौल ने यह भी कहा था कि राज्य की तमाम मस्जिद और मदरसों की जांच होनी चाहिए, जिससे सारी सच्चाई सामने आ जाए। वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द सिंह ने भी बांका मदरसा विस्फोट पर सवाल किए थे। इसी पर गुरुवार को जीतनराम मांझी ने पटलवार किया है।

बांकी बम विस्फोट की हो उच्चस्तरी जांच

बिहार एनडीएन में शामिल और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने इशारों-इशारों में भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि गरीब दलित जब आगे बढ़े तो नक्सली। गरीब मुसलमान जब मदरसे में पढ़े तो आतंकी। भाई साहब ऐसी मानसिकता से बाहर निकलिए। यह राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए ठीक नहीं। मांझी ने कहा कि हम बांका बम विस्फोट की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हैं।

नैतिकता के पाठ पढ़ाने वालों की बोलती क्यों बंद?

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद सिंह ने सेकुलरिज्म के सर्टिफिकेट बांटने वालों से पूछा था कि बांका मदरसा विस्फोट पर सारे के सारे सेकुलरिज्म के सर्टिफिकेट बांटने वालों और सेकुलरिज्म तथा नैतिकता के पाठ पढ़ाने वाले बुद्धिजीवी सेकुलरों की बोलती क्यों बंद है, वहां पर इमाम की मौत हुई है मदरसा गिरा है> विस्फोट हुआ है, इस पर उनकी बोलती क्यों बंद है। क्यों उनकी राजनीतिक कुर्सी पकड़ सियासत उनको बोलने की इजाजत नहीं दे रही है..? अरे भाई कुछ तो शर्म करो कुछ तो मानवता के लिए बोलो...?


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.