Move to Jagran APP

बूथ कमेटियों के गठन के लिए भाजपा में सरगर्मी तेज

पटना। भाजपा कार्यकर्ताओं में विधानसभा चुनाव-2020 को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Sep 2019 06:47 PM (IST)Updated: Wed, 11 Sep 2019 06:47 PM (IST)
बूथ कमेटियों के गठन के लिए भाजपा में सरगर्मी तेज

पटना। भाजपा कार्यकर्ताओं में विधानसभा चुनाव-2020 को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सितंबर के अंत तक मतदान केंद्र स्तर पर होने वाले चुनाव के लिए कार्यकर्ता व पदाधिकारी सक्रिय हो गए हैं। 14 विधानसभा क्षेत्र वाले पटना जिले में करीब 4600 बूथ कमेटियों को गठन होगा। विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तरीय कमेटी में पार्टी सक्रिय कार्यकर्ताओं को तरजीह देगी। पार्टी नेताओं का मानना है कि बूथस्तरीय कमेटी मजबूत रहने पर काफी लाभ मिलता है।

loksabha election banner

कमेटियों के गठन के बाद मंडल अध्यक्षों व जिलाध्यक्षों का चुनाव होना है, इसलिए बूथ स्तर की राजनीति तेज हो गई है। इसमें विधायक और भावी भाजपा उम्मीदवार काफी रुचि ले रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष सह पटना जिले की ग्रामीण प्रभारी निवेदिता सिंह ने मंडल स्तर पर कमेटी का चुनाव कराने के लिए मंडल चुनाव प्रभारी और सहायक चुनाव प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। ग्रामीण क्षेत्र के 26 मंडल हैं। वहीं बाढ़ जिला के चुनाव प्रभारी सह कुम्हरार विधायक अरुण कुमार सिन्हा मंडल स्तर के चुनाव के लिए पदाधिकारियों के चयन में जुटे हैं। दो दिनों में वह भी सूची जारी कर देंगे।

पटना महानगर चुनाव प्रभारी सह पूर्व मंत्री रेणु देवी भी मंडल चुनाव कराने की तैयारी में हैं। वह भी चुनाव प्रभारियों की सूची को अंतिम रूप दे रही हैं। पटना जिले को संगठनात्मक रूप से तीन भागों में बांटा गया है। इसे महानगर, पटना ग्रामीण व बाढ़ जिला नाम दिया गया है। मंडल अध्यक्षों का चुनाव अक्टूबर में कराने का लक्ष्य रखा गया है। मंडल अध्यक्षों के चुनाव के बाद जिलाध्यक्षों का चुनाव होगा। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.