Move to Jagran APP

Patna News: राजधानी पटना में पांच जगहों पर बनेंगे लिफ्ट वाले फुटओवर ब्रिज, 4 महीने में पूरा होगा निर्माण

बिहार की राजधानी में पांच जगहों पर लिफ्ट वाले फुटओवर ब्रिज बनेंगे। इनका निर्माण 4 महीने में पूरा हो जाएगा। परिवहन विभाग के अनुसार प्रशासनिक एवं तकनीकी स्वीकृति के बाद टेंडर भी जारी कर दिया गया है। यह एफओबी लिफ्ट और एस्कलेटर की सुविधा से लैस होंगे। इसी माह 30 जुलाई को टेक्निकल बिड खुलेगा जबकि 12 अगस्त को फिनांशियल बिड खोला जाएगा।

By Rajat Kumar Edited By: Rajat Mourya Updated: Wed, 10 Jul 2024 12:32 PM (IST)
Hero Image
राजधानी पटना में पांच जगहों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।