Move to Jagran APP

कोहरे का असरः पटना में 2 विमान रद तो 22 लेट, राजधानी और संम्पूर्ण क्रांति ट्रेन 6 घंटे लेट, देखें लिस्ट

कोहरे का खासा असर विमान और ट्रेन परिचालन पर पड़ा है। 22 फ्लाइट के साथ वीआइपी ट्रेनें भी देर से अपने गंतव्य पर पहुंच रही हैं।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Tue, 31 Dec 2019 10:49 AM (IST)Updated: Tue, 31 Dec 2019 10:49 AM (IST)
कोहरे का असरः पटना में 2 विमान रद तो 22 लेट, राजधानी और संम्पूर्ण क्रांति ट्रेन 6 घंटे लेट, देखें लिस्ट
कोहरे का असरः पटना में 2 विमान रद तो 22 लेट, राजधानी और संम्पूर्ण क्रांति ट्रेन 6 घंटे लेट, देखें लिस्ट

पटना, जेएनएन। घने कोहरे का असर विमानों के परिचालन के साथ ही ट्रेनों पर पडऩे लगा है। दिल्ली में विजिबिलिटी कमजोर रहने के कारण पटना से उड़ान भरने वाले दो विमान रद्द कर दिए हए। जबकि 22 विमान छह घंटे से आधे घंटे तक लेट पहुंचे।

loksabha election banner

इंडिगो का विमान संख्या 6ई 653 को रद कर दिया गया। इसके यात्रियों को दूसरे विमानों से दिल्ली के लिए रवाना किया गया। कुछ यात्रियों ने अपने टिकट वापस करा लिए। वहीं स्पाइस जेट की उड़ान संख्या एसजी 8480 को भी कोहरे के कारण रद्द करना पड़ा। इसके यात्रियों को भी दूसरे विमानों से दिल्ली भेजा गया।

वीआइपी ट्रेनें भी कई घंटे लेट

यही हाल ट्रेनों की भी रहा। पटना से नई दिल्ली जाने वाली 12310 राजधानी एक्सप्रेस एवं 12393 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें पटना जंक्शन से सही समय पर खुलने के बावजूद दिल्ली पहुंचते-पहुंचते पांच से सात घंटे लेट हो जा रही है। राजधानी एक्सप्रेस के लेट होने पर यात्रियों को नाश्ता व भोजन के लिए काफी फजीहत झेलनी पड़ी। काफी विलंब से यात्रियों को नास्ता परोसा गया। ट्रेन दिल्ली स्टेशन पर लगभग 12 बजे पहुंची फिर भी यात्रियों को भोजन नहीं परोसा गया।

विमान संख्या          लेट

एसजी 8721          225 मिनट

6 ई 634              20 मिनट

6 ई 738              95 मिनट

6ई 2323              385 मिनट

जी8 373              234 मिनट

एआइ 409            165 मिनट

एसजी 323             185 मिनट

6 ई 581                60 मिनट

6ई 6126               100 मिनट

6ई 653                रद रही

जी8 133              115 मिनट

जी8 231              145 मिनट

एसजी 8480           रद रही

एसजी 8721           220 मिनट

एसजी 8751           227 मिनट

यूके 715               26 मिनट

एसजी 6284           120 मिनट

एसजी 377             30 मिनट

जी8 373              235 मिनट

6ई 114                35 मिनट

6ई 7717              85 मिनट

एसजी 954            190 मिनट

6ई 6126              100 मिनट

एसजी 8751            85 मिनट

ट्रेन संख्या              लेट

12310 राजधानी ए.   120 मिनट

12394 संपूर्णक्रांति    330 मिनट

12295 संघमित्रा        95 मिनट

12392 श्रमजीवी        75 मिनट

12368 विक्रमशिला    450 मिनट

13050 अमृतसर ए.   125 मिनट

13288 साउथबिहार   200 मिनट

12424 गुवाहाटी राजधानी 150 मि.

12505 नॉर्थईस्ट       130 मिनट

20802 मगध एक्स    400 मिनट

14056 ब्रह्मपुत्र ए.    330 मिनट

13238 कोटा         345 मिनट

12356 अर्चना        330 मिनट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.