Move to Jagran APP

बेगूसराय में बाढ़ पीडि़तों ने विधायक बोगो सिंह को बनाया बंधक, जिला प्रशासन पर भड़के

बेगूसराय में दिखा बाढ़ पीडि़तों का गुस्‍सा। बाढ़ पीडि़तों ने स्‍थानीय विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह को बंधक बना लिया। राहत सामग्री बांटी गयी । इसके बाद उन्‍हें छोड़ा गया

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Tue, 01 Oct 2019 08:36 PM (IST)Updated: Tue, 01 Oct 2019 09:09 PM (IST)
बेगूसराय में बाढ़ पीडि़तों ने विधायक बोगो सिंह को बनाया बंधक, जिला प्रशासन पर भड़के
बेगूसराय में बाढ़ पीडि़तों ने विधायक बोगो सिंह को बनाया बंधक, जिला प्रशासन पर भड़के

बेगूसराय, जेएनएन। राहत नहीं मिलने से नाराज रचियाही के बाढ़ प्रभावितों ने मंगलवार को विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह को बंधक बना लिया। प्रभावितों ने फोन कर विधायक को रचियाही बुलाया तथा राहत मुहैया नहीं होने की शिकायत की। राहत मुहैया नहीं होने तक उन्हें वहां से नहीं निकलने दिया। 

loksabha election banner

विधायक ने कहा कि उन्हें लोगों ने रामदीरी रचियाही से फोन कर बुलाया और बंधक बना लिया। उन्होंने सदर एसडीओ को सूचना दी और रचियाही के बाढ़ प्रभावितों के बीच बांटे जा रहे राहत और कम्युनिटी किचेन शुरू नहीं करने पर सवाल किया। अनुमंडल पदाधिकारी ने किचन की शुरुआत करने का आदेश दिया। इसके बाद बाढ़ प्रभावित लोगों ने उन्हें मुक्त किया।

विधायक बोगों सिंह ने कहा कि एसडीओ संजीव कुमार चौधरी द्वारा आकाशपुर और रचियाही, दोनों जगह मंगलवार से कम्युनिटी किचन शुरू करने की व्यवस्था कर दी गई। इसके साथ ही बोगो सिंह ने सरकार व जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे बाढ़ राहत कार्य पर असंतोष जताया।

उन्‍होंने कहा कि जिले का मटिहानी प्रखंड सबसे अधिक बाढ़ से प्रभावित है। सरकार की ओर से अभी तक न तो पर्याप्त नाव की व्यवस्था की गई है और न ही कम्युनिटी किचन की। वहीं एसडीओ संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि रचियाही पंचायत के आकाशपुर और रचियाही में जिला प्रशासन की ओर से कम्युनिटी किचन मंगलवार से शुरू किया गया है। जिला प्रशासन बाढ़ पीडि़त परिवारों तक राहत पहुंचाने का काम कर रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.