Move to Jagran APP

बस आठ लाइन में जानें, बिहार में क्यों मचा हाहाकार

नेपाल में लगातार बारिश से प्रदेश की कई नदियों में उफान आ गया है। इससे हालात बिगडऩे लगे हैं। कई गांवों में बाढ़ का पानी फैल गया है। आवागमन की समस्या भी खड़ी हो गई है। कई एकड़ में लगी फसलें डूब गई हैं। सड़कें क्षतिग्रस्‍त हो गई हैं।

By Amit AlokEdited By: Published: Sun, 23 Aug 2015 08:29 AM (IST)Updated: Sun, 23 Aug 2015 08:34 AM (IST)

जागरण टीम, पटना। नेपाल के जलग्र्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश से प्रदेश की कई नदियों में उफान आ गया है। इससे हालात बिगडऩे लगे हैं। कई गांवों में बाढ़ का पानी फैल गया है। आवागमन की समस्या भी खड़ी हो गई है। कई एकड़ में लगी फसलें डूब गई हैं। सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

loksabha election banner

लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने लगे हैं। तटबंधों पर दबाव से लोग सहमे हुए हैं, हालांकि प्रशासन बांध और तटबंधों को सुरक्षित होने का दावा कर रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को भी जलग्र्रहण क्षेत्रों में बारिश की आशंका व्यक्त की गई है, जिसके चलते नदियों के जलस्तर में वृद्धि हो सकती है।

बस आठ लाइन में पूरी खबर -

1. गोपालगंज में गंडक के कटाव से आधा जगीरा टोला नदी में विलीन

2. भोजपुर में गंगा का पानी सड़क पर चढ़ा

3. कटिहार में गंगा के कटाव से दो दर्जन परिवार बेघर

4. सुपौल में कोसी का पांच बिंदुओं पर दबाव, गांवों में फैला पानी

5. कोसी बराज से छोड़ा गया 1.83 लाख क्यूसेक पानी

6. खगडिय़ा में बागमती खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर

7. बगहा में मसान नदी महुआवा गांव में कर रही कटाव, फसलें डूबीं

8. मधुबनी में बछराजा नदी बेनीपïट्टी कटैया सड़क का कर रही कटाव

गोपालगंज में शनिवार को वाल्मीकि नगर बराज से 1.70 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से गंडक नदी का जलस्तर बढ़ गया है। सदर प्रखंड के मकसूदपुर तथा जगीरा टोला में गंडक का कटाव जारी है। कटाव से जगीरा टोला का आधा से अधिक हिस्सा नदी में विलीन हो चुका है। मकसूदपुर में कई घर ध्वस्त हो चुके हैं। हालांकि प्रशासन ने गंडक नदी पर स्थित सभी तटबंध को पूरी तरह से सुरक्षित होने का दावा किया है। भोजपुर जिले के कई क्षेत्रों में गंगा का पानी फैलने से आवागमन अवरुद्ध हो गया है। बड़हरा की सड़कों पर पानी चढ़ गया है।

कटिहार जिले में गंगा व महानंदा उफान पर हैं। पिछले 24 घंटे में गंगा नदी के कटाव से अमदाबाद प्रखंड क्षेत्र के खुïट्टी गांव व मेघू टोला के दो दर्जन परिवार बेघर हो चुके हैं, कई गांवों में गंगा का पानी फैल गया है। आवागमन की विकराल समस्या उठ खड़ी हुई है। मधेपुरा जिले में कोसी के जलस्तर में वृद्धि से दो दर्जन गांवों में पानी घुस गया है। लोग सुरक्षित स्थानों के लिए पलायन कर रहे हैं। कोसी बराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। मधेपुरा के संबंधित प्रखंडों को सतर्क कर दिया गया है।

सुपौल में कोसी का जलस्तर बढऩे से तटबंध के पांच बिंदुओं पर पानी का दबाव बढ़ गया है। कोसी के दोनों तटबंध के बीच बसे गांवों में पानी फैल गया है। लोग ऊंचे स्थानों पर शरण ले रहे हैं। खगडिय़ा के बलतारा और कुरसेला में कोसी खतरे के निशान से 108 और 17 सेमी ऊपर बह रही है। कहलगांव, फरक्का और साहेबगंज में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। खगडिय़ा के संतोष स्लूईस, अलौली के पास बागमती खतरे निशान से एक मीटर ऊपर बह रही है। हालांकि डीएम साकेत कुमार ने जिले के सभी बांध-तटबंध को सुरक्षित बताया है।

उत्तर बिहार के बगहा में मसान नदी महुआवा गांव में कटाव कर रही है। यहां अब तक दस एकड़ फसल नदी के गर्भ में समा चुकी है। बेतिया में बलथर, भिखनाठोरी मार्ग पर पानी बह रहा है। गौनाहा के पचरूखिया और लक्षनौता के बीच हड़बोड़ा नदी में आई बाढ़ से 50 फीट से अधिक सड़क टूट गई है।

पूर्वी चंपारण में सिकरहना, दुधौरा पसाह, बंगरी, तिलावे नदी के जलस्तर में वृद्धि से सुगौली और बंजरिया के कई गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। मधुबनी में बछराजा नदी बेनीपïट्टी कटैया जाने वाली सड़क का कटाव कर रही है। समस्तीपुर में गंगा नदी मोहिउद्दीनगर और मोहनपुर में खतरे के निशान से आठ सेमी ऊपर बह रही है। बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में भी तेजी आई है।

सीतामढ़ी में बागमती कई जगहों पर खतरे के निशान को पार कर गई है। नेपाल से निकलने वाली रातो नदी का भी जलस्तर बढ़ गया है। दरभंगा जिले में नदियों का जलस्तर लाल निशान तक पहुंच गया है। मुजफ्फरपुर के कटरा प्रखंड में अभी भी बागमती का पानी कुछ सड़कों पर बह रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.