Move to Jagran APP

बिहार: सहरसा-सासाराम में सात डूबे, तीन शव बरामद, चार का नहीं चल रहा पता

बिहार में रविवार को सात लोग डूब गए। सहरसा में पांच तो सासाराम में दो डूबे। अब तक तीन शव बरामद किए गए हैं। हादसों को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Sun, 23 Jun 2019 03:39 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jun 2019 04:06 PM (IST)
बिहार: सहरसा-सासाराम में सात डूबे, तीन शव बरामद, चार का नहीं चल रहा पता
बिहार: सहरसा-सासाराम में सात डूबे, तीन शव बरामद, चार का नहीं चल रहा पता

सहरसा, जेएनएन। कोशी नदी में पांच लोग के डूबने से इलाके में अफरातफरी मच गई है। बताया जाता है कि महेंद्र प्रसाद गुप्‍ता अपने तीन पोतियों व एक अन्‍य बच्‍चे के साथ नहाने गए थे। सहरसा के देवन घाट पर नहाने के क्रम में वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। नदी की गहराई का अंदाजा नहीं रहने से हादसा हुआ। जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ देवन घाट पर पहुंच गई है। वहीं पीडि़त के घरों में कोहराम मच गया है। बताया जाता है कि अब तक केवल महेंद्र गुप्‍ता का शव बरामद किया जा सका है। बाकी लोगों की तलाश जारी है। उधर सासाराम में भी भाई-बहन के डूबने से मौत हो गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

loksabha election banner

सहरसा में चार बच्‍चों समेत पांच डूबे, एक का शव बरामद
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को स्‍थानीय महेंद्र गुप्‍ता कोशी नदी के देवन घाट पर नहाने के लिए पहुंचे थे। उनके साथ उनकी तीन पोतियां भी थीं। साथ में एक बच्‍चा भी था। कहा जा रहा है कि नहाने के क्रम में महेंद्र गुप्‍ता गहरे पानी में चले गए। लोगों को आशंका है कि बच्‍चों को नहाने के लिए वे काफी आगे चले गए। इस दौरान उन्‍हें गहराई का अंदाजा नहीं रहा और गहरे पानी में डूब गए। 

जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ देवन घाट की आेर दौड़ी। आनन-फानन में गोताखोर पानी में उतर गए हैं। काफी मशक्‍कत के बाद महेंद्र गुप्‍ता का शव बरामद किया जा सका है। बाकी शवों की तलाश जारी है। वहीं, पीडि़त परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तरह-तरह की आशंकाओं से वे लोग सहमे हुए हैं। प्रशासन के लोग भी घाट पर पहुंच गए हैं। 

सासाराम में तालाब में भाई-बहन डूबे, मौत 

उधर बिहार के सासाराम में भी डूबने की घटना हुई है। तालाब में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत हो गई है। बताया जाता है कि शिवसागर थाना क्षेत्र के मलवार गांव में दोनों भाई-बहन नहाने के लिए गए थे। इसी क्रम में वे गहरे पानी में चले गए। दोनों के डूबने से मौत हो गई। दाेनों के शव गोताखोरों ने बरामद किए हैं। दोनों मृतकों की पहचान शिवशंकर सेठ की संतान के रूप में हुई है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.