बिहार: छपरा में 5.25 लाख के नकली नोट बरामद, पांच लोग गिरफ्तार
बिहार के छपरा जिले में पुलिस ने छापेमारी कर 5.25 लाख के नकली नोट बरामद किए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार लोगों में गिरोह का सरगना भी शामिल है।
By Kajal KumariEdited By: Published: Thu, 04 Apr 2019 01:38 PM (IST)Updated: Thu, 04 Apr 2019 01:38 PM (IST)
पटना, जेएनएन। छपरा में पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने नकली नोट छापने वाले रैकेट का उद्भेदन करते हुए जिले के बनियापुर में छापेमारी कर 5 लाख 25 हजार रूपए के नकली नोट के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार लोगों में नोट छापने वाले रैकेट का सरगना भी शामिल है। सारण एसपी हर किशोर राय ने बताया कि पुलिस को आशंका है कि ये सभी नकली नोट लोकसभा चुनाव में खपाने के लिए छापे जा रहे थे। एसपी ने बताया कि इस गिरोह के तार असम और उत्तर प्रदेश से भी जुड़े हुए हैं जहां के बाजार में नोटों की सप्लाई की जाती है।
एसपी ने बताया कि जाली नोट छापने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को बनियापुर और कोपा में छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने इस कांड का उद्भेदन करने वाले एसआइटी टीम को पुरस्कृत करने की भी घोषणा की है। पुलिस फिलहाल रैकेट के सदस्यों से पूछताछ कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें