बेगूसराय के बखरी में पहली बार बनेगा पिंक बूथ, महिलाएं संभालेंगी चुनाव का जिम्मा
बेगूसराय के बखरी में इस बार महिलाओं के हाथ में चुनाव कराने का जिम्मा होगा। यहां एक भी पुरुष कर्मचारी नहीं रहेगा।
बेगूसराय, जेएनएन। आगामी 29 अप्रैल को चौथे चरण में होने वाले मतदान को लेकर बेगूसराय लोकसभा संसदीय क्षेत्र के बखरी विधानसभा में पहली बार एक पिंक बूथ बनाया जाएगा। पिकं बूथ की खासियत यह है कि यहां वोटरों को छोड़कर चुनाव कार्य में लगाये जाने वाले तमाम कर्मी सिर्फ महिलाएं होंगी।
पिकं मतदान केंद्र बनाए जाने को लेकर बखरी प्रखंड प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। बखरी एसडीओ सुधीर कुमार ने बताया कि इस केंद्र पर सिर्फ महिला कर्मियों की ही ड्यूटी लगेगी। विधानसभा के उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय, बखरी को ङ्क्षपक मतदान केंद्र बनाया गया है।
पिंक मतदान केंद्र पर सिर्फ महिला कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। यहां पुरुष संवर्ग के किसी भी कर्मी को चुनाव कार्य संपन्न कराने के लिए ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी।
जो कि अब तक चुनाव के दौरान पीठासीन पदाधिकारी से लेकर मतदान दल के सभी सदस्य पुरुष होते थे। लेकिन पहली बार ङ्क्षपक मतदान केंद्र से पहचान में आये महिला मतदान दलों के केंद्र पर एक भी पुरुष कर्मी की ड्यूटी नहीं लगेगी।