विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Samrat Cabinet: पटना में बनेगा बिहार का पहला टेक पार्क, 5000 युवाओं को मिलेगा रोजगार, वैशाली में 5 स्‍टार रिसॉर्ट

Published: Mon, 12 Oct 2026 06:17 PM (IST)

पटना के गर्दनीबाग में बिहार का पहला टेक पार्क स्थापित होगा, जिससे आईटी क्षेत्र में 5000 से अधिक रोजगार सृजित ...और पढ़ें

मुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी ने की कैब‍िनेट की बैठक। फाइल

मुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी ने की कैब‍िनेट की बैठक। फाइल

HighLights

  1. पटना में बिहार का पहला टेक पार्क बनेगा।

  2. 5000 से अधिक युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।

  3. वैशाली में 10 एकड़ पर पांच सितारा रिसॉर्ट।

राज्य ब्यूरो, पटना। राजधानी के गर्दनीबाग में राज्य का पहला टेक पार्क बनाया जाएगा। इसके निर्माण और विकास के लिए मंत्रिपरिषद ने एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड, नई दिल्ली के चयन को नामांकन के आधार पर मंजूरी दी है।

साथ ही सूचना प्रावैधिकी विभाग और एनबीसीसी के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने की स्वीकृति भी प्रदान की गई है।

टेक पार्क के निर्माण से बिहार में आइटी और आइटीईएस क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। यह बिहार आइटी नीति-2024 और बिहार जीसीसी नीति-2026 के तहत निवेश आकर्षित करने में भी अहम भूमिका निभाएगा।

सरकार के अनुसार, इस परियोजना से 100 से अधिक कंपनियों के निवेश की संभावना है और 5000 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

इससे राज्य के युवाओं को अपने ही प्रदेश में रोजगार मिलने के साथ दूसरे राज्यों में पलायन रोकने में मदद मिलेगी।

वैशाली में 10 एकड़ जमीन पर बनेगा पांच सितारा रिसॉर्ट

वैशाली में पर्यटकों को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर आवासन उपलब्ध कराने के लिए पांच सितारा रिसॉर्ट बनाया जाएगा।

पर्यटन विभाग ने इसके निर्माण के लिए पहले जारी संकल्प में संशोधन की स्वीकृति दी है। यह परियोजना जन-निजी भागीदारी (पीपीपी) के माध्यम से पूरी की जाएगी।

विभाग ने 27 अगस्त 2025 को जारी संकल्प में पांच एकड़ जमीन पर पांच सितारा होटल बनाने का निर्णय लिया था। अब विभाग ने 10 एकड़ अधिग्रहित जमीन पर पांच सितारा रिसॉर्ट के निर्माण को बेहतर विकल्प माना है।

इसके पीछे पर्यटकों को आवासन के साथ मनोरंजन, विश्राम और पर्यटन की विविध सुविधाएं उपलब्ध कराने का उद्देश्य है। विभाग के अनुसार, पांच सितारा होटल मुख्य रूप से आवासन, आतिथ्य और व्यावसायिक सुविधाओं पर केंद्रित होता है।

जबकि रिसॉर्ट में प्राकृतिक वातावरण के बीच अवकाश बिताने, सामाजिक आयोजन और मनोरंजन की सुविधाएं भी मिलती हैं। इससे वैशाली में पर्यटन को बढ़ावा मिलने और पर्यटकों को बेहतर अनुभव उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें- सम्राट कैबिनेट के 24 फैसले: दरभंगा में कार्गो हब के लिए 226 करोड़ मंजूर, गांवों की सड़कों की भी होगी मरम्मत