Move to Jagran APP

गैस सिलेंडर में रिसाव से लगी आग, एक ही परिवार के पांच झुलसे

धनरुआ बाजार के शहरू गांव में रविवार सुबह खाना बनाने के दौरान रसोई गैस सिलेंडर में आग लग गई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 01:28 AM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2019 01:28 AM (IST)
गैस सिलेंडर में रिसाव से लगी आग, एक ही परिवार के पांच झुलसे

पटना धनरुआ। धनरुआ बाजार के शहरू गांव में रविवार सुबह खाना बनाने के दौरान रसोई गैस सिलेंडर की पाइप में रिसाव से एक ही परिवार के पांच लोग झुलस गए, जिसमें दो साल की मासूम स्वीटी भी शामिल है। सभी का इलाज धनरुआ सामुदायिक अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह शहरू गांव के पदारथ राम ने गैस सिलेंडर भराकर घर लाया था। संजू राम की पत्नी मनोरमा देवी ने खाना बनाने के लिए रसोई गैस स्टोव को जलाना चाही, मगर स्टोव नहीं जला। फिर मनोरमा देवी ने गांव के ही धर्मवीर कुमार को स्टोव जलाने के लिए बुलाया। जब धर्मवीर ने गैस स्टोव जलाने का प्रयास किया तो सिलेंडर की पाइप से गैस रिसाव हो गया। इस कारण आग लग गई। फिर आनन-फानन में धर्मवीर ने रेगुलेटर को बंद कर दिया। मगर धर्मवीर खुद झुलस गया। इस दौरान घर के आंगन में दो वर्षीय मासूम समेत पांच महिलाएं झुलस गई। गैस का चूल्हा घर के एक छोटे से कमरे में रखा गया था। लोगों ने बताया कि गैस का रिसाव धीरे-धीरे हो रहा था और जैसे ही धर्मवीर ने गैस स्टोव को जलाने के लिए आग जलाई तो कमरे में फैली गैस बाहर आंगन तक पहुंच गई और आंगन में बैठी महिलाएं आग की चपेट में आकर झुलस गई। बाद में आग से झुलसे लोगों को धनरुआ के सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां घायलों का इलाज चल रहा है। घायल महिलाओं में मनोरमा देवी (35 वर्ष), अशोक राम का पुत्र धर्मवीर कुमार (20 वर्ष), निरंजन कुमार की दो वर्षीय पुत्री स्वीटी, संजू राम की पुत्री सिवानी कुमारी (12 वर्ष), पदारथ राम की पत्नी रिंकी देवी (25 वर्ष) शामिल हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.