बल्ब गोदाम में लगी आग, मची अफरातफरी
फायर कर्मियों को झेलनी पड़ी मुश्किल
By Edited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 11:55 PM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 11:55 PM (IST)
जागरण संवाददाता, पटना सिटी : चौक थाना अंतर्गत छोटी पटन देवी मोहल्ला में सोमवार की सुबह एक बल्ब गोदाम में आग लगने से अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इसी बीच सूचना पाकर पटना सिटी फायर स्टेशन से पहुंचे एक मिक्स टेक्नोलॉजी के मिनी दमकल ने आग पर काबू पाया। इस घटना में बल्ब के साथ गोदाम में रखा अन्य सामान जल गया।
किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि सुबह करीब छह बजे सुधार कुमार के मकान स्थित बल्ब गोदाम में आग लग गई थी। आग को फैलने से रोकने के लिए नागरिकों ने अपने स्तर से हर संभव प्रयास किया। फायर कर्मी ने बताया कि गोदाम तक पहुंचने का रास्ता संकीर्ण होने के कारण मिनी मिक्स टेक्नोलॉजी दमकल ने पहुंच कर आग बुझाई। फायर ऑफिसर सुरेंद्र ¨सह ने बताया कि गोदाम मालिक ने दो हजार रुपये का नुकसान होने की बात कही है, जबकि नुकसान अधिक का हुआ है। आग लगने की वजह पता नहीं चल सकी है।
तंग गलियों में सैकड़ों गोदाम से खतरा फायर ऑफिसर सुरेंद्र ¨सह ने कहा कि पटना सिटी क्षेत्र की घनी आबादी के बीच तंग गलियों में सैकड़ों गोदाम चल रहे हैं। इन गोदामों में ज्वलनशील पदार्थो के साथ कई खतरनाक सामान का भंडारण तक किया जा रहा है। बढ़ती गर्मी में आग लगने की संभावना बढ़ी है। आग लगने पर घटना स्थल तक दमकल पहुंच पाने में मुश्किल होती है। बड़ी तबाही मचने का डर बना रहता है।
आसपास के लोग हमेशा संभावित दुर्घटना से भयभीत रहते हैं। फायर ऑफिसर ने कहा कि पूरी तरह से असुरक्षित इन गोदामों में आग से सुरक्षा के लिए कोई उपकरण भी नहीं लगा है। खास बात यह है कि सुरक्षा मानकों को ताक पर रख कर घनी आबादी के बीच चल रहे गोदाम का बीमा भी कंपनियां कर देती हैं। घटना होने पर गोदाम मालिक अधिक नुकसान होने की रिपोर्ट बनाने के लिए दबाव बनाते हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें