विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीपावली के दौरान पटना में 26 जगहों पर लगी आग, बहादुरपुर और एनएमसीएच के पास हुए बड़े हादसे

By Shubh Narayan PathakEdited By:
Published: Fri, 05 Nov 2021 11:50 AM (IST)

Fire Accident in Patna दीपावली के दौरान पटना में 26 अलग-अलग जगहों पर आग लगी। हालांकि आगजनी में लाखों की ...और पढ़ें

दीपावली पर पटना में खूब हुई अगलगी की घटनाएं। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
दीपावली पर पटना में खूब हुई अगलगी की घटनाएं। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। Fire Accident in Patna: दीपावली के दौरान पटना में 26 अलग-अलग जगहों पर आग लगी। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि आगजनी में लाखों की संपत्ति जल कर बर्बाद हो गई। घटना की सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों ने आग को काबू में किया। 26 जगहों पर लगी आग में दो बड़ी जबकि अन्य जगह छोटी श्रेणी की आग थी। ज्यादातर जगहों पर दीपक और पटाखे इत्यादि से आग लगी। कुछ स्थान पर आग लगने की वजह शार्ट सर्किट रही। यह गनीमत रही कि आग की सूचना दमकल को समय रहते मिली और तत्‍काल हर जगह इस पर काबू भी पा लिया गया।

राजेंद्र नगर और एनएमसीएच के पास लगी भीषण आग

जिला अग्निशमन पदाधिकारी अनिरुद्ध प्रसाद ने बताया कि दीपावली की रात आग की घटना की सूचना मिलते ही उन स्थानों पर दमकल की गाड़ियों को भेजा जा रहा था। पूजा के दौरान बहादुरपुर के राजेंद्र नगर और नालंदा मेडिकल कालेज के समीप कबाड़ी में दो बड़ी आग लगने की सूचना मिली थी। वहीं, राजीव नगर के रोड संख्या-15 स्थित मकान में भी आग लगी थी। समय रहते दमकल कर्मियों ने आग को बुझा लिया। आस-पास रहने वाले लोग किसी तरह भागकर जान बचाने में सफल रहे। कहीं से भी किसी की मौत अथवा गंभीर रूप से झुलसने की जानकारी नहीं है।

दीवाली पर फायर ब्रिगेड की टीम पूरी रात रही सतर्क

दरअसल दीवाली के दौरान लगने वाली आग के मद्देनजर अग्निशमन विभाग ने खासी तैयारियां की थी। अधिकारियों और जवानों को सतर्क कर दिया गया था। इस दौरान राजधानी में करीब 200 कर्मियों की तैनाती की गई थी। कर्मी की कमी ना हो इसके लिए विभाग ने कर्मियों की छुट्टियां रद कर दी हैं। दीवाली के अलावा क्षेत्र में मौजूद काली पूजा पंडाल पर आग से बचाव के पुख्ता उपाय के लिए लगातार आडिट किया गया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।