विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीएम सम्राट चौधरी पर आपत्तिजनक पोस्ट मामला: पटना साइबर थाने में FIR दर्ज, वीडियो की जांच शुरू

Published: Sun, 11 Oct 2026 11:50 PM (GMT+05:30)

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में पटना साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

सीएम सम्राट चौधरी। (सोशल मीडिया)

सीएम सम्राट चौधरी। (सोशल मीडिया)

HighLights

  1. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर प्राथमिकी।

  2. पटना साइबर थाने में इंस्टाग्राम वीडियो पर शिकायत दर्ज।

  3. पुलिस वीडियो की सत्यता और प्रसार की कर रही जांच।

जागरण संवाददाता, पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ इंटरनेट मीडिया पर कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के मामले में पटना साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

मामला इंस्टाग्राम पर संचालित एक अकाउंट से जुड़े वीडियो का है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है। छह अक्टूबर को पटना साइबर थाने में आवेदन दिया गया था।

आवेदन के अनुसार, इंस्टाग्राम पर प्रसारित एक वीडियो में मुख्यमंत्री के लिए कथित तौर पर अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। शिकायत में आशंका जतायी गयी कि ऐसी सामग्री के प्रसार से आम लोगों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और लोक व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

वीडियो की सत्यता की हो रही जांच

आवेदन में संबंधित अकाउंट के संचालक और वीडियो में बोल रहे व्यक्ति के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया गया था।

पुलिस अब वीडियो की सत्यता, उसे प्रसारित करने वाले व्यक्ति और अकाउंट के संचालन से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वीडियो किसने तैयार किया और उसके प्रसार में किन लोगों की भूमिका रही। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें- बिहार MLC चुनाव: मतदान से पहले स्कूल प्रबंधन समितियों पर नजर, CM सम्राट चौधरी ने विधायकों को सौंपा टास्क