फतुहा में छेड़खानी का विरोध करने पर पिता-पुत्री को पीटा
फतुहा में छेड़खानी का विरोध करने पर पिता-पुत्री को पीटा
पटना (फतुहा)। थाना क्षेत्र के एक गाव में छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों ने पिता-पुत्री को जमकर पीट दिया। पीड़िता द्वारा मंगलवार को फतुहा थाने में लिखित शिकायत की गई। उसने बताया कि दो-तीन दिनों से गाव का ही एक लड़का फोन पर अश्लील हरकत कर रहा था। उसकी पहचान हो जाने पर सोमवार को उसके घर जाकर उसके मा-बाप से शिकायत की। शिकायत से खफा आरोपित अपने भाइयों के साथ मंगलवार को मेरे घर आ गया और मेरे साथ बदसलूकी करने लगा। जब मेरे पिता ने इसका विरोध किया तो हमलोगों के साथ मारपीट की गई। इस बीच जब गाव वाले जुटने लगे तो सभी भाग गए। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मामले की जाच की जा रही है। जाचोपरात कार्रवाई की जाएगी। पुनपुन में पानी भरे गढ्डे से अधेड़ का शव बरामद
पुनपुन। पुनपुन के डुमरी के समीप स्थित पानी भरे गढ्डे से पुलिस ने 45 वर्षीय एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। पानी भरा गढ्डा डुमरी हाल्ट स्टेशन से पश्चिम स्थित है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। उसके गले पर काला गहरा निशान पाया गया और शरीर पर कई जगह गहरे जख्म थे। पुलिस ने शव को बरामद कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुनपुन एसएचओ कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि शव के गले पर काला निशान था। उसके हाथ पर बिच्छू का टैटू बना था। संभवत: उसकी हत्या कहीं और कर शव को यहां फेंक दिया गया है। छानबीन की जा रही है। बाढ़ में आपसी विवाद को लेकर मारपीट, छह जख्मी
बाढ़। स्थानीय थाने के तहत जलगोविंद गाव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों का उपचार अस्पताल में कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को हिरासत में लिया है।